विश्वनाथ दरबार: तीनों कर्मचारी 10 दिन के लिए मंदिर वापस

श्रीकाशी विश्वनाथ दरबार कार्यपालक समिति अध्यक्ष दफ्तर से संबद्ध किए गए तीनों कर्मचारियों को 10 दिन के लिए मंदिर भेज दिए गए। उन्हें इस अवधि में अपने पटल का कार्यभार अन्य कर्मियों को सौंपना होगा। इसके बाद पुन: समिति अध्यक्ष दफ्तर में उन्हें दी गई जिम्मेदारी संभालनी होगी। अपर आयुक्त

By Preeti jhaEdited By: Publish:Wed, 09 Sep 2015 02:51 PM (IST) Updated:Wed, 09 Sep 2015 02:53 PM (IST)
विश्वनाथ दरबार: तीनों कर्मचारी 10 दिन के लिए मंदिर वापस

वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ दरबार कार्यपालक समिति अध्यक्ष दफ्तर से संबद्ध किए गए तीनों कर्मचारियों को 10 दिन के लिए मंदिर भेज दिए गए। उन्हें इस अवधि में अपने पटल का कार्यभार अन्य कर्मियों को सौंपना होगा। इसके बाद पुन: समिति अध्यक्ष दफ्तर में उन्हें दी गई जिम्मेदारी संभालनी होगी। अपर आयुक्त और मंदिर के प्रभारी अधिकारी सीपीएन उपाध्याय की ओर से इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी किया गया।

मंदिर में पुजारियों की चढ़ावे में घालमेल की सीसीटीवी फुटेज लीक होने के बाद 24 अगस्त को वरिष्ठ सहायक अरुण मिश्र, दिनेश पांडेय व सेवादार गणोश तिवारी को कमिश्नरी परिसर स्थित कार्यपालक समिति दफ्तर से संबद्ध कर दिया गया था। उनके मंदिर दफ्तर व परिसर प्रवेश पर भी रोक लगाई गई थी। इसमें सेवादार ने तत्काल कार्यभार संभाल लिया था लेकिन सहायकों ने नोटिस जारी करने के बाद हाल ही में नए स्थान पर हाजिरी दर्ज कराई थी। माना जा रहा है कि तीनों कर्मचारियों को वहां जाने के बाद भी अभी चार्ज नहीं दिया गया था। इससे कार्य प्रभावित हो रहा था। सोमवार को मंदिर निरीक्षण के लिए आए मंडलायुक्त को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद तीनों कर्मचारियों को दस दिन के लिए इसी निमित्त मंदिर भेजने का निर्देश दिया गया।

chat bot
आपका साथी