Aaj Ka Panchang: पढ़ें 12 अगस्त 2021 का पंचांग, सिद्ध योग में विनायक चतुर्थी आज, जानें मुहूर्त के बारे में

Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज 12 अगस्त 2021 और दिन गुरुवार है। आज श्रावण मास की विनायक चतुर्थी है। इसे दूर्वा गणपति व्रत भी कहा जाता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 12 Aug 2021 07:21 AM (IST) Updated:Thu, 12 Aug 2021 07:27 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 12 अगस्त 2021 का पंचांग, सिद्ध योग में विनायक चतुर्थी आज, जानें मुहूर्त के बारे में
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 12 अगस्त 2021 का पंचांग, सिद्ध योग में विनायक चतुर्थी आज, जानें मुहूर्त के बारे में

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज 12 अगस्त 2021 और दिन गुरुवार है। आज श्रावण मास की विनायक चतुर्थी है। इसे दूर्वा गणपति व्रत भी कहा जाता है। इस दिन गणेश जी को दूर्वा अर्पित करना उत्तम होता है। आज की विनायक चतुर्थी सिद्ध योग में है, हालांकि रवि योग सुबह तक ही है। आज दोपहर तक भद्रा है। आज गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। उनकी कृपा से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज की भद्रा: दोपहर 03:25 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री गणेश चतुर्थी व्रत, दूर्वा गणपति।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु श्रावण मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 15 घंटे 25 मिनट तक, तत्पश्चात् पंचमी उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 08 घंटे 53 मिनट तक, तत्पश्चात् हस्त नक्षत्र सिद्धि योग 16 घंटे 12 मिनट तक, तत्पश्चात् साध्य योग कन्या में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 04 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 45 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

सिद्ध योग: आज शाम 05 बजकर 43 मिनट तक। उसके बाद साध्य योग लगेगा।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक।

रवि योग: आज प्रात: 06 बजकर 04 मिनट से सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से दोपहर 03 बजकर 22 मिनट तक।

अमृत काल: 13 अगस्त को तड़के 03 बजकर 43 मिनट से प्रात: 05 बजकर 15 मिनट तक।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 09 बजकर 13 मिनट पर हुआ है। चंद्र के अस्त का समय आज रात 09 बजकर 40 मिनट पर है।

आज सावन शुक्ल चतुर्थी है। आज के दिन गणेश चालीसा का पाठ और गणेश जी की आरती करें। गुरुवार होने के कारण विष्णु चालीसा, विष्णु स​हस्रनाम का पाठ करना चाहिए। भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप भी कल्याणकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी