नहाय खाय के साथ छठ महापर्व शुरू

लोक आस्था का महापर्व छठ शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। छठव्रती गंगाजल से घर व वस्त्रों की साफ-सफाई करेंगे। रविवार को खरना होगा और सोमवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अ‌र्घ्य दिया जाएगा।

By Edited By: Publish:Sat, 17 Nov 2012 09:09 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2012 09:09 AM (IST)
नहाय खाय के साथ छठ महापर्व शुरू

पटना, जागरण संवाददाता। लोक आस्था का महापर्व छठ शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। छठव्रती गंगाजल से घर व वस्त्रों की साफ-सफाई करेंगे। रविवार को खरना होगा और सोमवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अ‌र्घ्य दिया जाएगा। नहाय- खाय के दिन छठव्रती अरवा चावल, कद्दू की सब्जी एवं चना की दाल प्रसाद के रूप में ग्रहण करेंगे। खरना को दिनभर उपवास के बाद शाम को रोटी व खीर का प्रसाद बनेगा। भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना करने के बाद छठव्रती प्रसाद ग्रहण करेंगे।

सोमवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिए जाने वाले पहले अ‌र्घ्य के लिए तैयारी जारी है। गंगा के अलावा शहर के तालाबों, चिडि़याघर, पार्को, मठ-मंदिरों एवं घरों की छतों पर भी अ‌र्घ्य की व्यवस्था की जा रही है। मंगलवार की सुबह उगते सूर्य दूसरा अ‌र्घ्य दिया जाएगा। स्नान के बाद हवन होगा, इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व समाप्त हो जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी