आज अंगारों से निकलेंगे पंडा

प्रहलाद नगरी फालैन के साथ जटवारी में फिर से पंडा आग के शोलों को चुनौती देंगे। भक्ति की शक्ति की बदौलत दोनों ही जगह युवा पंडा धधकते अंगारों को चुनौती देंगे। दोनों गांवों में विशाल होलिका सजा दी गई हैं। जटवारी में गुरुवार रात दस बजे और फालैन में अल

By Preeti jhaEdited By: Publish:Thu, 05 Mar 2015 11:00 AM (IST) Updated:Thu, 05 Mar 2015 11:08 AM (IST)
आज अंगारों से निकलेंगे पंडा

मथुरा। प्रहलाद नगरी फालैन के साथ जटवारी में फिर से पंडा आग के शोलों को चुनौती देंगे। भक्ति की शक्ति की बदौलत दोनों ही जगह युवा पंडा धधकते अंगारों को चुनौती देंगे। दोनों गांवों में विशाल होलिका सजा दी गई हैं। जटवारी में गुरुवार रात दस बजे और फालैन में अल सुबह इस कारनामे को अंजाम दिया जाएगा।

फालैन में भव्य होलिका सजा ली गई है। बीस फुट चौड़ी एवं दस फुट ऊंची होलिका पर राजस्थान से मंगाया बार (ईंधन) लगाया गया है। गुरुवार को यहां मेला शुरू हो जाएगा जो पूरी रात चलेगा। शुक्रवार अल सुबह हीरालाल पंडा धधकते अंगारों से गुजरेंगे। वहीं शेरगढ़ के गांव जटवारी में सुनील पंडा गुरुवार रात करीब दस बजे अंगारों को ठंडा साबित करने के लिए होलिका में उतरेंगे। दोनों ही युवा पंडा पहली बार यह अग्निपरीक्षा देंगे।

एसडीएम ने खींचा तैयारियों का खाका-पंडा मेले की तैयारियों का जायजा लेने उपजिलाधिकारी छाता सुरेंद्र सिंह चाहर एवं सीओ अतुल श्रीवास्तव बुधवार को तहसील कर्मचारियों के साथ फालैन एवं जटवारी पहुंचे। उन्होंने प्रधान प्रतिनिधि भंवर सिंह को मेला स्थल पर बेरीकेडिंग कराने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने बताया कि सुरक्षा के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी