निकली ठाकुरजी की शोभायात्रा

स्वामी नारायण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत रविवार को भव्य अंदाज में ठाकुर जी की शोभायात्रा निकाली गई। परेड स्थित कार्यक्रम स्थल से निकली यह शोभा यात्रा शहर के कई मार्गों से होते हुए एमजी मार्ग स्थित स्वामी नारायण मंदिर तक पहुंची।

By Monika minalEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2015 04:04 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2015 04:07 PM (IST)
निकली ठाकुरजी की शोभायात्रा

जासं, इलाहाबाद। स्वामी नारायण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत रविवार को भव्य अंदाज में ठाकुर जी की शोभायात्रा निकाली गई। परेड स्थित कार्यक्रम स्थल से निकली यह शोभा यात्रा शहर के कई मार्गों से होते हुए एमजी मार्ग स्थित स्वामी नारायण मंदिर तक पहुंची।

यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। गले में पीले वस्त्र बांध श्रद्धालुओं ने स्वामी नारायण के जयकारे लगाए। महिलाओं ने भजन से लोगों का दिल जीत लिया।

इसके पूर्व, परेड स्थित कार्यक्रम स्थल पर ही आरोग्य चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उपचार करवाया। स्वामी धर्मकिशोर महाराज ने बताया कि आज (सोमवार को) स्वामी नारायण मंदिर में श्री नर नारायण, श्री राधाकृष्ण देव, धर्म देव, भक्तिमाता, श्री बालघनश्याम, मां गंगा, यमुना और सरस्वती, श्री गणोश, श्री हनुमान जी महाराज की मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से होगा।

chat bot
आपका साथी