07 जुलाई 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों को नई नौकरी में सफलता मिलेगी, आर्थिक मामलों में प्रगति होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 07 जुलाई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 07 Jul 2021 07:30 AM (IST) Updated:Wed, 07 Jul 2021 11:47 AM (IST)
07 जुलाई 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों को नई नौकरी में सफलता मिलेगी, आर्थिक मामलों में प्रगति होगी
07 जुलाई 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों को नई नौकरी में सफलता मिलेगी, आर्थिक मामलों में प्रगति होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

विशेष: प्रदोष, बुध मिथुन राशि में।।

आज की भद्रा: रात्रि के 03:21 बजे से 08 जुलाई को शाम 04:22 बजे तक।

राशिफल

मेष: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्थानांतरण, विभागीय परितर्वन आदि की दिशा में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य प्राप्त होगा। नए संबंध बनेंगे।

वृष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी।

मिथुन: जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कर्क: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सान्निध्य प्राप्त होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी।

सिंह: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संयम से काम लें।

कन्या: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। नई नौकरी, नए उद्योग की दिशा में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर: क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की झगड़े-विवाद स्वास्थ्य को प्रभावित करेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

कुंभ: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगें। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मीन: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

chat bot
आपका साथी