Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत पर एक नहीं बन रहे हैं कई शुभ योग, जानिए क्यों है ये खास ?

प्रदोष व्रत बेहद शुभ माना जाता है। इस साल फाल्गुन माह का दूसरा प्रदोष व्रत 22 मार्च यानी आज रखा जा रहा है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन का उपवास रखने से जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इस दिन का व्रत जरूर करें।

By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Publish:Fri, 22 Mar 2024 09:48 AM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2024 09:48 AM (IST)
Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत पर एक नहीं बन रहे हैं कई शुभ योग, जानिए क्यों है ये खास ?
प्रदोष व्रत पर हो रहा है इन शुभ योग का निर्माण

HighLights

  • इस साल फाल्गुन माह का दूसरा प्रदोष व्रत आज रखा जा रहा है।
  • प्रदोष व्रत भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है।
  • प्रदोष व्रत से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukra Pradosh Vrat 2024: इस साल फाल्गुन माह का दूसरा प्रदोष व्रत 22 मार्च, 2024 यानी आज रखा जा रहा है। शुक्रवार को पड़ने की वजह से इसे शुक्र प्रदोष व्रत बोला जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र प्रदोष व्रत धनदायक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन का उपवास रखने से पैसों से जुड़ी हर समस्या दूर हो जाती है। इसलिए सभी व्यक्ति को इस दिन भगवान शंकर की शाम को विधिवत पूजा करनी चाहिए।

साथ ही उनसे अपने कष्टों के निवारण के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। यह इस माह का आखिरी प्रदोष व्रत है इसलिए इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत पर करें शिव चालीसा का पाठ, भौतिक सुखों के साथ होगी आध्यात्मिक उन्नति

प्रदोष व्रत पर हो रहा है इन शुभ योग का निर्माण

शुक्र प्रदोष पर धृति और रवि योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग, कुंभ राशि में शुक्र, शनि और मंगल की युति से त्रिग्रही योग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में आज का दिन शुभता से परिपूर्ण होगा, जो लोग आज का व्रत रख रहे हैं या शिव पूजन कर रहे हैं, उन्हें शिव जी की आसीम कृपा प्राप्त होगी। मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत की पूजा शाम के समय ज्यादा शुभ मानी जाती है।

प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय

जो जातक अपने व्यापार में तरक्की चाहते हैं, उन्हें प्रदोष व्रत वाले दिन शाम को शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव को जल चढ़ाना चाहिए। इसके बाद सफेद चंदन और बेलपत्र चढ़ाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से धन प्राप्ति के रास्ते खुल जाते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी का घर में हमेशा के लिए वास रहता है।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 22 March 2024: आज मनाया जाएगा प्रदोष व्रत, पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी