Aaj Ka Panchang: पढ़ें 25 जून 2021 का पंचांग, आषाढ़ मास आज से प्रारंभ, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। आज 25 जून 2021 और दिन शुक्रवार है। आज से आषाढ़ मास प्रारंभ हो गया है। यह हिन्दू कैलेंडर का चौथा मास है। आज शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और मां दुर्गा की आराधना के लिए समर्पित है।
Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 25 जून 2021 और दिन शुक्रवार है। आज से आषाढ़ मास प्रारंभ हो गया है। यह हिन्दू कैलेंडर का चौथा मास है। आज शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और मां दुर्गा की आराधना के लिए समर्पित है। मां दुर्गा की कृपा से समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती है, वहीं माता लक्ष्मी सुख, समृद्धि, धन, वैभव देने वाली हैं। इन दो देवियों के अलावा आप आज शीतला माता की भी आराधना कर सकते हैं, उनके आशीष से आरोग्य प्राप्त होता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: शुक्रवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा 21 घंटे तक, तत्पश्चात् द्वितीया मूल नक्षत्र 06 घंटे 40 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वाआषाढ़ा नक्षत्र ब्रह्म योग 22 घण्टे 37 मिनट तक, तत्पश्चात् ऐन्द्र योग धनु में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 25 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 23 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज का चंद्रोदय रात 08 बजकर 16 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन सुबह 05 बजकर 37 मिनट पर है।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से दोपहर 03 बजकर 39 मिनट तक।
अमृत काल: आज रात 12 बजकर 04 मिनट से देर रात 01 बजकर 31 मिनट तक।
आज आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा है। आज शुक्रवार के दिन श्री दुर्गा चालीसा, लक्ष्मी चालीसा और इन देवियों के मंत्रों का जाप करना अत्यंत शुभकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।