Aaj Ka Panchang: पढ़ें 24 दिसंबर 2020 का पंचांग, मंगल का राशि परिवर्तन आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार है। आज 24 दिसंबर है। आज सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर मंगल का मेष राशि में प्रवेश होगा। मंगल स्वराशि मेष में 22 फरवरी 2021 तक रहेंगे।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 24 Dec 2020 06:46 AM (IST) Updated:Thu, 24 Dec 2020 08:11 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 24 दिसंबर 2020 का पंचांग, मंगल का राशि परिवर्तन आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 24 दिसंबर 2020 का पंचांग, मंगल का राशि परिवर्तन आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार है। आज 24 दिसंबर है। आज सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर मंगल का मेष राशि में प्रवेश होगा। मंगल स्वराशि मेष में 22 फरवरी 2021 तक रहेंगे। मंगल का प्रभाव सभी राशियों और देश-दुनिया में देखने को मिलेगा। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग पूरे दिन बना हुआ है। आज गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु तथा देव गुरु बृहस्पति की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

विशेष: मंगल मेष राशि में।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की दशमी 23 घंटे 18 मिनट तक, तत्पश्चात् एकादशी अश्वनी नक्षत्र 30 घंटे 44 मिनट तक, परिघ योग 13 घंटे 41 मिनट तक, तत्पश्चात् शिव योग मेष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 11 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 31 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के ​दिन चंद्रोदय दोपहर 01 बजकर 45 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त 25 दिसंबर को तड़के 02 बजकर 43 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दोपहर में 12 बजे से लेकर 12 बजकर 42 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज पूरे दिन है।

अमृत काल: आज रात 11 बजकर 30 मिनट से देर रात 01 बजकर 18 मिनट तक।

रवि योग: आज पूरे दिन बना है।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 04 मिनट से दोपहर 02 बजकर 45 मिनट तक।

आज मार्गशीर्ष शुक्ल दशमी है। आज गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करने चाहिए। जो लोग व्रत रखते हैं उनको बृहस्पतिवार व्रत की कथा अवश्य पढ़नी चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी