Aaj Ka Panchang: आज है पुत्रदा एकादशी और लोहड़ी पर्व, जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज 13 जनवरी गुरुवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस एकादशी तिथि को पौष पुत्रदा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही आज लोहड़ी का भी पर्व मनाया जा रहा है।

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Thu, 13 Jan 2022 05:00 AM (IST) Updated:Thu, 13 Jan 2022 08:05 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: आज है पुत्रदा एकादशी और लोहड़ी पर्व, जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: आज है पुत्रदा एकादशी और लोहड़ी पर्व, जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: आज 13 जनवरी, गुरुवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस एकादशी तिथि को पौष पुत्रदा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु का विधि पूर्वक पूजन करने से पुत्र रत्न की प्राप्ति की आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही आज एकादशी के साथ, गुरुवार होने के कारण ये संयोग और भी लाभप्रद हो गया है। पंचांग गणना के अनुसार कल के दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। उसी अनुरूप आज लोहड़ी मनाई जा रही है। लोहड़ी का त्योहार पूरे पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में धूमधाम से मनाया जाता है। इसके साथ ही आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांगः

आज 13 जनवरी 2022 का पंचांग।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार: पुत्रदा एकादशी, लोहड़ी।

आज की भद्रा: प्रात: 06:07 बजे से शाम 07:33 बजे तक।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु पौष मास शुक्ल पक्ष की एकादशी 19 घंटे 33 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वादशी कृतिका नक्षत्र 17 घंटे 07 मिनट तक, तत्पश्चात् रोहिणी नक्षत्र शुभ योग 13 घंटे 34 मिनट तक, तत्पश्चात् शुक्ल योग वृष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बज कर 41 मिनट पर होगा , वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 56 मिनट पर दिल्ली में होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय आज दिन में 03 बजकर 19 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन 02 बजकर 32 मिनट है।

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्तः प्रातः 04 बजकर 15 मिनट से 04 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: आज दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से शाम 03 बजकर 24 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात्रि को 12 बजकर 54 मिनट से लेकर रात्रि को 02 बजकर 43 मिनट तक।

chat bot
आपका साथी