Mangal Gochar 2022: मंगल का वृषभ राशि में गोचर, अगले 3 महीने इन 4 राशियों के मचेगी उथल-पुथल

Mangal Gochar 2022 आज मंगल मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। मंगल के इस गोचर से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। वहीं कुछ राशियों को थोड़ा अधिक सावधान रहने की जरूरत है। जानिए किन राशियों के जीवन पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव।

By Shivani SinghEdited By: Publish:Wed, 10 Aug 2022 07:41 AM (IST) Updated:Wed, 10 Aug 2022 07:41 AM (IST)
Mangal Gochar 2022: मंगल का वृषभ राशि में गोचर, अगले 3 महीने इन 4 राशियों के मचेगी उथल-पुथल
Mangal Gochar 2022: मंगल का वृषभ राशि में गोचर, अगले 3 महीने इन 4 राशियों के मचेगी उथल-पुथल

नई दिल्ली, Mangal Gochar 2022: मंगल आज मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगल ग्रह 10 अगस्त 2022 को रात 9 बजकर 32 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर कर जाएंगे। वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है। माना जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में मंगल की स्थिति अच्छी है, तो वह साहसी और निडर होने के साथ हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है। मंगल का ये गोचर कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कई राशियों के जीवन में तहलका मचा सकता है। जानिए किन राशियों को 16 अक्टूबर तक सतर्क रहने की जरूरत है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन थोड़ा अमंगल हो सकता है। मनचाही इच्छा पूरी नहीं होगी। अधिक मेहनत करने के बावजूद मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलेगा। स्वभाव में थोड़ा सा बदलाव आएगा। अधिक गुस्सा बढ़ने के कारण बनते हुए काम भी बिगड़ जाएंगे। वैवाहिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी मंगल का गोचर शुभ साबित नहीं होगा। किसी न किसी कारण खर्च अधिक बढ़ेगा। इसलिए थोड़ा सोच-समझकर खर्च करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी वाद-विवाद हो सकता है। इसलिए अपने गुस्से को कंट्रोल रखें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन करना अशुभ साबित हो सकता है। जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक के साथ-साथ मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर पूरा कंट्रोल रखें, वरना बनते हुए काम और रिश्ते टूट जाएंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर जेब खर्च बढ़ाएगा। जिसके कारण आर्थिक स्थिति कमजोर होती जाएगी। आपके गुस्सैल स्वभाव के कारण पिता और भाई से किसी बात को लेकर अनबन हो सकता है। नौकरी में सहयोगियों का बिल्कुल भी साथ नहीं मिलेगा।

Pic Credit- instagram/

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी