Mangal Gochar 2022: मंगल का गोचर, इन 5 राशियों का खुल जाएगा भाग्य

Mangal Gochar 2022 मेष राशि में राहु देव पहले से विराजित हैं। मंगल के साथ आने से ये दोनों मिल कर अंगारक योग का निर्माण करेंगे। मंगल के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ।

By Shivani SinghEdited By: Publish:Mon, 27 Jun 2022 11:09 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jun 2022 07:33 AM (IST)
Mangal Gochar 2022: मंगल का गोचर, इन 5 राशियों का खुल जाएगा भाग्य
Mangal Gochar 2022: 37 साल बाद राहु-मंगल की युति से बना अंगारक योग

नई दिल्ली, Mangal Ka Rashi Parivartan 2022: भूमि पुत्र मंगल अपनी वर्तमान मीन राशि को छोड़कर अपनी स्वयं की मेष राशि में 27 जून को प्रातः 5 बजकर 40 मिनट पर प्रवेश करने कर गए हैं। इस राशि में मंगल 11 अगस्त तक रहेंगे। मेष राशि में राहु देव पहले से विराजित हैं। मंगल के साथ आने से ये दोनों मिल कर अंगारक योग का निर्माण करेंगे। बता दें कि इससे पहले मार्च 1985 में राहु और मंगल की युति से मेष राशि में अंगकारक योग बना था । मंगल के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। किंतु पांच राशियां ऐसी हैं जिन के लिए मंगल का यह गोचर लाभप्रद सिद्ध होगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से मंगल के गोचर से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।

मिथुन राशि

मंगल का यह गोचर आपके लाभ स्थान पर होने जा रहा है।आर्थिक गतिरोध दूर होंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। व्यापारिक मामले सुधरेंगे धनलाभ की स्थिति बनेगी।कार्यक्षमता में सकारात्मक बदलाव होंगे। कार्य क्षेत्र में दबदबा कायम होगा।सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी।साझेदारी के व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहे।

कर्क राशि

मंगल का यह गोचर आपके दशम भाव में होने जा रहा है। जो कि करियर एवं नौकरी का भाव कहा जाता है। बेरोज़गारों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। जो पहले से ही नौकरी पर है उनका पद प्रमोशन इंक्रीमेंट बढ़ सकता है।पक्ष मजबूत होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यापारिक मामलों में सुधार होगा कोई बड़ा व्यापारिक अनुबंध हाथ लग सकता है धनलाभ के योग बन रहे है। भूमि भवन वाहन आदि खरीदने का विचार बन सकता है।

सिंह राशि

मंगल का यह गोचर आपके नवम भाव में होने जा रहा है। जो कि भाग्य भाव कहलाता है।इस समय भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।अध्यात्म में रुचि जगेगी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पद प्रतिष्ठा प्रमोशन आदि मिलने के योग हैं। पुराने अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे।पूर्व में की गई आर्थिक योजनाओं पर निवेश का लाभ प्राप्त हो सकता है। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

मकर राशि

मंगल का यह गोचर आपके चतुर स्थान पर होने जा रहा है। आप के लिए यह समय भाग्यशाली साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बेरोज़गारों को बेहतर रोजगार प्राप्त हो सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को प्रतिष्ठा प्रमोशन आदि प्राप्त होगा। भूमि भवन वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। कोई बड़ी व्यापारिक डील हाथ लग सकती है धनलाभ के योग बन रहे हैं।जो छात्र पढ़ने लिखने के लिए विदेश जाना चाहते हैं उनके लिए समय बेहतर साबित होगा।

मीन राशि

मंगल का यह गोचर आपके द्वितीय स्थान पर होने जा रहा है। जो धन स्थान कहलाता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। पूर्व में अटकी कई योजनाओं का लाभ मिलेगा। धन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रह सकते हैं। व्यापारिक यात्राएं बढ़ सकती है जो कि आपके लिए लाभप्रद साबित होंगी । पढ़ने के लिए विदेश जाने के इच्छुक छात्रों को मनोवांछित सफलता मिलेंगी।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी