सिंहस्थ में रात-दिन इलाज करने वाले डॉक्टर, नर्स व स्टाफ को 5 दिन का विशेष अवकाश

सिंहस्थ में ड्यूटी करने वाले डॉक्टर, नर्स व स्टाफ को 24 से 28 मई तक पांच दिन का विशेष अवकाश दिया जा रहा है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Tue, 24 May 2016 11:15 AM (IST) Updated:Tue, 24 May 2016 11:28 AM (IST)
सिंहस्थ में  रात-दिन इलाज करने वाले डॉक्टर, नर्स व स्टाफ को 5 दिन का विशेष अवकाश

इंदौर। सिंहस्थ में एक महीना ड्यूटी करने वाले डॉक्टर, नर्स व स्टाफ को 24 से 28 मई तक पांच दिन का विशेष अवकाश दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के इस आदेश से महकमे में खुशी का माहौल है।

सिंहस्थ में करीब 300 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगी थी। इसमें डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य कर्मचारियों की उज्जैन मेला क्षेत्र, ओंकारेश्वर, सेंधवा, महेश्वर आदि जगहों पर ड्यूटी लगी थी।

यहां विशेष अस्थानीय अस्पताल बनाए गए थे, जहां श्रद्धालुओं का रात-दिन इलाज किया गया। स्वास्थ्य संचालक ने इसके मद्देनजर ड्यूटी वाले कर्मचारियों को पांच दिन का अवकाश दिया।

chat bot
आपका साथी