10 अक्टूबर को जन्म लेने वालों को इस वर्ष नौकरी में जोखिम उठाने की खुली छूट

यदि आप का जन्‍म हुआ है 10 अक्टूबर को तो सफलता अवश्यसंभावी है खतरा लेकर भी बढ़ सकते हैं आगे, ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।

By Molly SethEdited By: Publish:Wed, 10 Oct 2018 12:11 PM (IST) Updated:Wed, 10 Oct 2018 12:11 PM (IST)
10 अक्टूबर को जन्म लेने वालों को इस वर्ष नौकरी में जोखिम उठाने की खुली छूट
10 अक्टूबर को जन्म लेने वालों को इस वर्ष नौकरी में जोखिम उठाने की खुली छूट

सामान्य फल- घर परिवार में खुशहाली बढ़ेगी। वैवाहिक निर्णयों के विषय में किसी सूचना से प्रसन्नता होगी। परिवार में शांति होगी। अधिक भाग दौड़ के बाद मिले फैसलों से तसल्ली मिलेगी। बुजुर्गों के प्रति उत्तरदायित्व पूरे होंगे। आप अपने लक्ष्य बनाते समय कारोबार व प्रतियोगिता के बारे में जागरुक रहें। आपको अधिक संकल्पवान होना होगा, इस दौरान आप कुछ अलग हटकर नया करना चाहेंगे। संभव है कि आप पारंपरिक विकल्पों को अपने प्लान के बाहर कर दें और ऐसे विकल्पों को चुनें जो आपको आपकी मनपसंद चीज दिलवा सकें। अगर आप अपनी क्षमताओं और योग्यताओं को लेटेस्ट प्रगति के साथ किसी तरह से जोड़ सकें, तो आपकी स्थिति काफी सुदृढ़ हो जाएगी। आपको काफी संतुष्टि मिलेगी। 

आपकी कार्यशैली- काम-धंधे के लिहाज से यह समय काफी अच्छा रहेगा। कोई सीनियर आपकी प्रतिभा पर विश्वास करते हुए आपमें विश्वास जताएगा। आप नए विचारों से प्रेरित होकर आपमें से कई अपनी योग्यताओं का अधिकतम उपयोग करना चाहेंगे। खासकर, अपनी प्लानिंग क्षमता का। आगे बढ़ने और कुछ हटकर करने की प्रबल इच्छा इस समय आपकी दिशा और चुनाव को प्रभावित करेगी। आपको पहले शुरू किए गए एक से अधिक कामों में सफलता मिलेगी और आप एक बार फिर तीव्र गति से आगे बढ़ जाएंगे।

प्रेम और रोमांस- इस समय प्रेम और रोमांस आप पर बहुत मेहरबान है। आपको यह अनुभव होगा कि प्रेम ही जीवन का अमृत है और जिसे आप चाहते हैं, वह भी आप से सच्चा प्रेम करता है। यदि आप किस्मत का इशारा समझते हों तो आगे बढ़ जाइए, चाहे आपके प्रेम संबंध किसी भी स्थिति में हों। आपके अधिकांश सपने पूरे हो जाएंगे। आदर्श स्थिति का इंतजार ठीक है।

बिजनेस और आर्थिक स्थिति- नई योजनाओं या निवेशों के बारे में तस्वीर पहले से स्पष्ट होगी, परंतु अनिश्चितताएं फिर भी बनी रहेंगी। इस समय आपके लिए ऐसे नए निवेश सबसे लाभकारी होंगे, जो उसी क्षण किए गए हों। आपके मित्रों द्वारा दी गई सलाह आपकी मदद करेगी बस आप किसी अप्रिय गतिविधि से दूर रहें। कई बार बहुत बड़ी रकम खर्च हो जाएगी, परंतु जल्दी ही आप इस कमी से उबर जाएंगे और अनिश्चितताओं का हल ढूंढ पाएंगे। यदि आप नौकरी में हैं तो जोखिम भरे साहसी कदम उठाने के लिए समय अनुकूल है। आपमें से अधिकांश लोगों की  प्रतिष्ठा काफी बढ़ेगी।

स्वास्थ्य- विशेष रूप से नाक और पेट की समस्याओं के प्रति सावधान रहें। त्वचा और मोटापे की चिंताएं भी परेशान कर सकती हैं।

आश्चर्यजनक बात- आप अपनी कल्पना से अधिक सफलता हासिल कर सकते हैं। आपके लिए यह संपत्ति जोड़ने के लिहाज से बहुत अच्छा समय रहेगा।

चेतावनी- बेहतर होगा कि आप अपनी क्षमताओं, अपनी योग्यताओं को सबके सामने आने दें। बाधाओं को नजरअंदाज कर देना ही बेहतर है।

शुभ दिन- बुधवार और शनिवार।

शुभ रंग- हरा  और नीला।

-पंडित विजय त्रिपाठी विजय ​ 

chat bot
आपका साथी