10 अगस्त को जन्म हुआ है तो छप्पर फाड़ कर बरस सकता है पैसा

यदि आप का जन्‍म हुआ है 10 अगस्त को तो अर्थ संबंधित परेशानियों से रहेंगे दूर, क्योंकि मिल सकती है अपार संपत्ति। ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।

By Molly SethEdited By: Publish:Fri, 10 Aug 2018 09:26 AM (IST) Updated:Fri, 10 Aug 2018 09:27 AM (IST)
10 अगस्त को जन्म हुआ है तो छप्पर फाड़ कर बरस सकता है पैसा
10 अगस्त को जन्म हुआ है तो छप्पर फाड़ कर बरस सकता है पैसा

सामान्य फल- आर्थिक लाभ, मित्रों का समागम, पारिवारिक जीवन में हंसी खुशी का माहौल व्यक्ति विशेष से संबंध बनेंगे। आमतौर पर आप आदर्श मेजबान होते हैं और मिलने जुलने के शौकीन होते हैं। आप अपने घर को अपनी पसंद के हिसाब से जमाने का शौक भी रखते हैं आप बुद्धिमान, सावधान और परिश्रमी हैं। आप सक्रिय और कर्मठ हैं और साथ में जुटकर काम करने वाले भी। आप स्वभाव से गंभीर है और विनम्रता आपके प्रधान लक्षणों में से एक है। आपमें सेवाभाव काफी है और आपमें कर्तव्य का प्रबल बोध भी रहता है। 

आपकी कार्यशैली- आप सत्यप्रेमी हैं और प्रायः अपना वादा निभाते हैं। आप आसानी से दोस्त बनाते हैं और आप उनसे लगाव रखते हैं। आप साहसी स्वतंत्र और निर्भीक हैं। शिक्षा, कला, धार्मिक क्षेत्र, कानून, न्याय, राजनीति प्रशासन बिजनेस या बैंकिग के क्षेत्रों में आप खासे सफल हो सकते हैं। आप अच्छे स्पोर्टसमैन मानसिकता रखते हैं।

प्रेम रोमांस- आप अपने प्रेम का इजहार सही तरीके से नहीं कर पाते इसलिए प्रायः लोग यह समझते हैं कि आपका स्वभाव प्रेमिल नहीं है। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं करते। आपका प्रेम स्थाई रहता है। ऐसा इसलिए होता है कि आपका चन्द्रमा बहुत मजबूत है। आपमें प्रेम का जन्मजात गुण होता है, और ऐसा दूसरों के प्रभाव के कारण होता है।

बिजनेस और आर्थिक स्थिति- सामान्य तौर पर आप अपनी किस्मत की कहानी खुद लिखेंगे। आपको पैसा किसी जादुई तरीके से या पैतृक संपत्ति के रूप में  नहीं मिलेगा। धन आपके जीवन में थोड़ा देर से आएगा, लेकिन जब आएगा तो छप्पर फाड़कर आएगा। वह समय होगा उम्र के 45 वर्ष पूरे होने के बाद। जमीन जायदाद या अचल संपत्ति खरीदने की आप में खास प्रवृत्ति नहीं होती। देश विदेश की यात्रा और अलग-अलग देशों या प्रांतो का व्यापार भी आपके लिए मुफीद है। इसी घुमक्कड़ी की वजह से बहुत कम जायदाद बना पाते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपको सावधान रहना होगा कि आपका पद और आपकी समृद्धि कहीं आपके दुश्मनों की चालबाजियां से खतरे में न पड़ जाए।

स्वास्थ्य- आप लीवर या गठिया से ग्रस्त हो सकते हैं। आपके निराशा के मूड के कारण मानसिक अशान्ति होती है। आपको तनाव से बचना चाहिए।

आश्चर्यजनक बात- आपका घर सुसज्जित और सुरूचिपूर्ण होना चाहिए। आपको बागवानी लगाना अच्छा लगता है। घर में बहुत सा डेकोरेशन भी आपका पैशन होगा।

चेतावनी- कई बार आप अपनी निराशा को दूर करने के लिए आप नशे की ओर उन्मुख होते हैं। इसलिए आपको मादक द्रव्यों से दूर रहना चाहिए।

शुभ दिन- मंगलवार आैर शनिवार

शुभ रंग- लाल आैर नीला। 

-पंडित विजय त्रिपाठी विजय ​

chat bot
आपका साथी