चार साल बाद कटासराज यात्रा शुरू

पाकिस्तान स्थित प्राचीन ऐतिहासिक तीर्थ स्थल कटासराज की यात्रा के लिए पाक सरकार ने वीजा जारी कर दिया है। वर्ष 2008 के बाद इस बार पाकिस्तान सरकार ने यात्रा की अनुमति दी है। श्रद्धालुओं का जत्था 18 फरवरी को अमृतसर से वाघा बार्डर से होते हुए पाकिस्तान जाएगा।

By Edited By: Publish:Fri, 17 Feb 2012 04:22 AM (IST) Updated:Fri, 17 Feb 2012 04:22 AM (IST)
चार साल बाद कटासराज यात्रा शुरू

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। पाकिस्तान स्थित प्राचीन ऐतिहासिक तीर्थ स्थल कटासराज की यात्रा के लिए पाक सरकार ने वीजा जारी कर दिया है। वर्ष 2008 के बाद इस बार पाकिस्तान सरकार ने यात्रा की अनुमति दी है। श्रद्धालुओं का जत्था 18 फरवरी को अमृतसर से वाघा बार्डर से होते हुए पाकिस्तान जाएगा।

केंद्रीय सनातन धर्म सभा (उत्तरी भारत) के प्रधान और यात्रा के मुख्य संयोजक शिवप्रताप बजाज ने बृहस्पतिवार को बताया कि श्रद्धालु महाशिवरात्रि पर्व 20 फरवरी को कटासराज में मनाएंगे। कटासराज स्थित अमरकुंड में पवित्र स्नान किया जाएगा। 21 फरवरी को यात्रा दल लाहौर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना करेगा। 23 फरवरी को जत्था स्वदेश लौटेगा। भारत-पाक तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए 1974 के प्रोटोकोल के अनुसार, देशभर से कटासराज यात्रा के लिए केवल 200 तीर्थयात्रियों की अनुमति प्रदान की गई है। इनमें से भी काफी श्रद्धालुओं को वीजा जारी नहीं किया गया है। बजाज ने बताया कि मुंबई में आतंकी हमले के बाद यात्रा स्थगित होती आ रही थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी