Aaj Ka Rashifal 28 Jan 2022: तुला राशिवालों को कार्य में सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी लेकिन अनावश्यक जोखिम न लें

Aaj Ka Rashifal 28 January 2022 पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 28 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग।

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 05:00 AM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 08:47 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 28 Jan 2022: तुला राशिवालों को कार्य में सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी लेकिन अनावश्यक जोखिम न लें
Horoscope Today: तुला राशिवालों को कार्य में सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी लेकिन अनावश्यक जोखिम न लें

Aaj Ka Rashifal 28 January 2022: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग –

आज की ग्रह स्थिति: 28 जनवरी, 2022 शुक्रवार माघ मास कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: षट्तिला एकादशी।

विशेष: बुध उदय।

राशिफल -

मेष: चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने मंे सफलता मिलेगी। नए संबंध बनेंगे।

वृष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा की स्थिति सुखद होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों मंे मजबूती आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक ्रप्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक समस्या या निजी सुख में व्यवधान आ सकता है। मन खिन्न रहेगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

सिंह: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र मंे प्रगति होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

कन्या: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

तुला: आर्थिक मामलों मंे जोखिम न उठाएं। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

मकर: आर्थिक मामलों मंे प्रगति होगी, लेकिन जीवनसाथी के कारण तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संयम से काम लें। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

कुंभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मंे चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनैतिक स्तर पर आशातीत सहयोग मिलेगा।

मीन: उच्च अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों मंे प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

chat bot
आपका साथी