Aaj Ka Rashifal 26 Jan 2022: कर्क राशिवालों को आज रचनात्मक प्रयास में सफलता मिलेगी और नये संबंध भी बनेंगे

Aaj Ka Rashifal 26 January 2022 पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 26 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग।

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 05:00 AM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 09:28 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 26 Jan 2022: कर्क राशिवालों को आज रचनात्मक प्रयास में सफलता मिलेगी और नये संबंध भी बनेंगे
Horoscope Today: कर्क राशिवालों को आज रचनात्मक प्रयास में सफलता मिलेगी और नये संबंध भी बनेंगे

Aaj Ka Rashifal 26 January 2022: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग –

आज की ग्रह स्थिति: 26 जनवरी, 2022 बुधवार माघ मास कृष्ण पक्ष नवमी तिथि।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

विशेष: अष्टमी तिथि की क्षय, भारतीय गणतंत्र दिवस।

राशिफल -

मेष: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

वृष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र मंे प्रगति होगी। सामाजिक कायरें मंे रुचि लेंगे। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मिथुन: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों मंे जोखिम न उठाएं। पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

कर्क: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। भागदौड़ रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

सिंह: जीविका के क्षेत्र मंे प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों मंे जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यो में रुचि लेंगे।

कन्या: भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

तुला: संतान के संबंध मंे सुखद समाचार मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन किसी रिश्तेदार या व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। संयम से काम लें।

वृश्चिक: जीविका के क्षेत्र मंे प्रगति होगी। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य रहेगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र मंे आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। महिला अधिकारी के कृपा पात्र हो सकते हैं। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

मीन: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान के संबंध मंे सुखद समाचार मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति आ सकती है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संबंध मधुर होंगे।

chat bot
आपका साथी