31 अक्टूबर 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 31 अक्टूबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 30 Oct 2019 02:53 PM (IST) Updated:Thu, 31 Oct 2019 08:47 AM (IST)
31 अक्टूबर 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा
31 अक्टूबर 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: दूर्वा गणपति व्रत।

आज की भद्रा: दोपहर 03:26 बजे से रात्रि 01:02 बजे तक।

राशिफल

मेष: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। स्थानांतरण, यात्रा या देशाटन की स्थिति आ सकती है। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा, लेकिन दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। 

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या गुप्त शत्रु के कारण तनाव की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

मिथुन: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, लेकिन जीवनसाथी के प्रति उदासीन न रहें। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों। 

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन और सम्मान में वृद्धि होगी। 

सिंह: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। 

कन्या: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार या पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम न रखने से रिश्तों में खटास आ सकती है। 

तुला: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन में भी गलतफहमी या टकराव की स्थिति आ सकती है। 

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। 

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूति होगी। 

मकर: दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। कुछ व्यावसायिक कुछ पारिवारिक कष्ट मिलेगा, लेकिन संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। 

कुंभ: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया प्रयास फलीभूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। 

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी