29 मई 2020 का राशिफल: धनु राशि वाले अपने बिजनेस प्लान पर काम करें, यह आपके लिए अच्छा होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 29 मई 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Fri, 29 May 2020 07:56 AM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 07:57 AM (IST)
29 मई 2020 का राशिफल: धनु राशि वाले अपने बिजनेस प्लान पर काम करें, यह आपके लिए अच्छा होगा
29 मई 2020 का राशिफल: धनु राशि वाले अपने बिजनेस प्लान पर काम करें, यह आपके लिए अच्छा होगा

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

कल की भद्रा: रात्रि 09:58 बजे से 30 मई को प्रात: 09:00 बजे तक।

राशिफल

मेष: पारिवारिक तनाव रहेगा। अधिक जल का प्रयोग करें। चंद्रमा का गुरु और शनि से षणाष्टक योग है। इस कारण से व्यर्थ की परेशानियां मिल सकती हैं।

वृष: पिता या धर्म गुरु के साथ व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ पारिवारिक और कुछ व्यापारिक समस्या का बिखराव तनाव का कारण बन सकता है।

मिथुन: नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। मन के नकारात्मक ऊर्जा पर नियंत्रण रखें। प्रियजन से अप्रिय समाचार या पीड़ा मिल सकती है। संयम बरतें।

कर्क: कुछ व्यावसायिक समस्या आ सकती है। परिवार की समस्याएं व्यर्थ चिंताएं बढ़ाएंगी। स्वयं पर नियंत्रण रखना हितकर होगा।

सिंह: रोग या विरोधी तनाव का कारण हो सकता है। वाद विवाद से बचें, जबकि पारिवारिक सहयोग भी मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

कन्या: सर्दी जुकाम के प्रति सचेत रहें। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। बिजनेस के स्तर पर आंशिक सुधार होगा।

तुला: शिक्षा के लिए अत्यधिक परिश्रम करना हितकर होगा। आलस से बचें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बिजनेस से जुड़े मामलों में सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक: महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी के कारण तनाव मिल सकता है। संयम बरतें और कटु वचन बोलने से बचें।

धनु: बिजनेस से जुड़ी योजनाओं को कार्य रूप में पर्णित करें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। रोग एवं विरोधियों पर नियंत्रण रखें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मकर: जीवनसाथी के कारण चिंतित रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी सुधार की स्थिति उत्पन्न होगी। ईश्वर की आराधना से चिंता दूर होगा।

कुंभ: परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस में आंशिक रूप से सफलता मिलेगी, लेकिन खर्च का दबाव बढ़ेगा। खानपान नियंत्रित रखें और स्वस्थ रहें।

मीन: संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रह सकते हैं। बिनजेस के मामलों में आंशिक सुधार होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी