23 जुलाई 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान दें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 23 जुलाई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Publish:Mon, 22 Jul 2019 12:31 PM (IST) Updated:Tue, 23 Jul 2019 09:35 AM (IST)
23 जुलाई 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान दें
23 जुलाई 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान दें

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: मंगला गौरी व्रत।

आज की भद्रा: सायं 04:16 बजे से प्रात: 05:11 बजे तक।

राशिफल

मेष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शुक्र के परिवर्तन के कारण गृह कार्य में व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

वृष: मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। भागदौड़ रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। 

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। 

कर्क: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। नेत्र या उदर विकार की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। 

सिंह: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। 

कन्या: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। 

तुला: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

वृश्चिक: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। भागदौड़ की स्थिति सुखद रहेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

धनु: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। 

मकर: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। 

कुंभ: पारिवारिक मामलों में सावधानी रखें। संतान के कारण मन अशांत होगा। अधीनस्थ कर्मचारी या व्यक्ति विशेष से पीड़ा मिल सकती है।

मीन: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। संबंधों में मधुरता आएगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी