22 अप्रैल 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 22 अप्रैल 2020 का राशिफल।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 22 Apr 2020 06:17 AM (IST) Updated:Wed, 22 Apr 2020 06:30 AM (IST)
22 अप्रैल 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें
22 अप्रैल 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी का रा​शिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्राद्ध की अमावस्या।

विशेष: चतुर्दशी तिथि की वृद्धि।

राशिफल

मेष: किसी कार्य में व्यस्त होकर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। घर में रहकर शिक्षा प्राप्त करने में सफलता मिलेगी।

वृष: नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। प्रियजन से भेंट होगी। व्यावसायिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति से बचें। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

कर्क: पड़ोसियों से सहयोग लेने में सफल होंगे। मन और लगन से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह: चली आ रही समस्या से मुक्ति मिलेगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूवि लेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों को लेकर चिंतित न हों। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपके लिए कष्टकारी हो सकती है। 

वृश्चिक: रोग या शत्रु आपके लिए तनाव का कारण बन सकते हैं। रोजगार में व्यवधान का योग बन रहा है। सूर्य देव की उपासना आपके लिए कल्याणकारी होगी।

धनु: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। 

मकर: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। धार्मिक पुस्तकों को पढ़ने से मन को सुकून मिलेगा।

कुंभ: किया गया पुरूषार्थ सार्थक होगा। शिक्षा के क्षेत्र में बनाई गई योजना सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी। ईश्वर की पूजा में मन लगाएं। 

मीन: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। अपनी वाणी पर संयम रखें। घर में रहने से स्थिति सुखद रहेगी। मैत्री संबंध सुखदायी होगा। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी