21 अप्रैल 2020 का राशिफल: कन्या राशि वाले आर्थिक स्थिति और बिजनेस को लेकर परेशान न हों, जल्द राहत मिलेगी

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 21 अप्रैल 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 21 Apr 2020 06:36 AM (IST) Updated:Tue, 21 Apr 2020 06:48 AM (IST)
21 अप्रैल 2020 का राशिफल: कन्या राशि वाले आर्थिक स्थिति और बिजनेस को लेकर परेशान न हों, जल्द राहत मिलेगी
21 अप्रैल 2020 का राशिफल: कन्या राशि वाले आर्थिक स्थिति और बिजनेस को लेकर परेशान न हों, जल्द राहत मिलेगी

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: सोम प्रदोष व्रत।

आज की भद्रा: प्रात: 03:12 ​बजे से सायं 04:26 बजे तक।

राशिफल

मेष: मन अशांत हो सकता है। हनुमान जी की उपासना करें, वह आपके लिए हितकर होगा। स्वयं को अधिक से अधिक व्यस्त रखें। सेहत के प्रति लापरवाह न रहें।

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। संयम रखें। आर्थिक तनाव भी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

मिथुन: अधिक श्रम करना होगा। आपकी राशि में राहु है। मन भयग्रस्त रहेगा। दांपत्य जीवन सुखम होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

कर्क: महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। फिर भी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। रोग या शत्रु तनाव ​का कारण हो सकता है। मन अतृप्त रहेगा। किया गया पुरूषार्थ सार्थक होगा। व्यर्थ का तनाव रहेगा।

कन्या: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष और व्यावसायिक मामलों को लेकर चिंतित न हों। शीघ्र राहत मिलेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

तुला: आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। परिवार के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी की सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न हों। 

वृश्चिक: अपनों से ही तनाव मिल सकता है। कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके हित में न हो। मन को मजबूत रखें। दृढ़ता से ही समस्या का समाधान होगा।

धनु: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। मन अशांत हो सकता है। किया गया पुरूषार्थ सार्थक होगा।     

मकर: कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक समस्याएं तनाव का कारण हो सकती हैं। धैर्य से ही इन पर विजय प्राप्त किया जा सकता है। सचेत रहें। 

कुंभ: व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक तनाव रहेगा। किया गया पुरूषार्थ सार्थक होगा। संबंध मधुर बनेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। 

मीन: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। कालसर्प योग बनने के कारण कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। व्यर्थ का तनाव रहेगा। किया गया पुरूषार्थ सार्थक होगा।  

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी