19 दिसंबर 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के व्यापार में प्रगति होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 19 दिसंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sat, 19 Dec 2020 05:00 AM (IST) Updated:Sat, 19 Dec 2020 12:50 PM (IST)
19 दिसंबर 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के व्यापार में प्रगति होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
19 दिसंबर 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के व्यापार में प्रगति होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रीराम विवाहोत्सव।

पंचक: प्रात: 07 बजकर के 16 मिनट से 23 दिसंबर को रात्रि के 04 बजकर के 33 मिनट तक।

राशिफल

मेष: शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है, लेकिन संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृष: स्वास्थ्य में सुधार होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: कुछ पारिवारिक समस्या आ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें।

कर्क: जीवनसाथी का सहयेाग एवं सानिध्य मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें।

सिंह: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए और मधुर संबंध बनेंगे।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता से आपेक्षित सहयोग मिलेगा।

तुला: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। संबंध मधुर होंगे।

वृश्चिक: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

धनु: व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मकर: नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। कुछ व्यावसायिक एवं कुछ पारिवारिक तनाव भी मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। राजनीतिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

chat bot
आपका साथी