13 सितंबर 2020 का राशिफल: इन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, कार्य में सफलता मिलेगी

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 13 सितंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sun, 13 Sep 2020 06:47 AM (IST) Updated:Sun, 13 Sep 2020 02:40 PM (IST)
13 सितंबर 2020 का राशिफल: इन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, कार्य में सफलता मिलेगी
13 सितंबर 2020 का राशिफल: इन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, कार्य में सफलता मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, शुद्ध आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

श्राद्ध: एकादशी श्राद्ध।

आज का पर्व एवं त्योहार: इंदिरा एकादशी।

विशेष: गुरु मार्गी।

राशिफल

मेष: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। धार्मिक प्रवृति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

वृष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन: विरोधी परास्त होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कर्क: भावुकता में नियंत्रण रखें। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। प्रणय संबंध मधुर होंगे। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। खासतौर से मौसम की बीमारी से। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कन्या: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक तनाव बढ़ेगा। उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे आशातीत सफलता मिलेगी। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष में सुधार होगा।

मकर: रिश्तों में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन मन अशांत रहेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मधुर संबंध बनेंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी