05 अक्टूबर 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों के बिजनेस प्लान सफल होंगे, प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 05 अक्टूबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। आज सोमवार का दिन किन राशि के लोगों के लिए लेकर आया है सफलता और खुशियां जानें यहां।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Mon, 05 Oct 2020 05:00 AM (IST) Updated:Mon, 05 Oct 2020 06:32 AM (IST)
05 अक्टूबर 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों के बिजनेस प्लान सफल होंगे, प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी
वृष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, अधिक आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

आज की भद्रा: प्रात: 10:03 बजे तक।

राशिफल

मेष: राहु और चंद्र की युति राजनीतिक सहयोग और प्रतिष्ठा दे सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं।

वृष: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन: शाही खर्च से बचना होगा। रुपए-पैसे के लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पिता अथवा धर्म गुरु से अपेक्षित सहयोग मिलेगा।

कर्क: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। मधुर संबंध बनेंगे।

सिंह: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। नई नौकरी या स्थानांतरण की दिशा मे चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता जरूर मिलेगी।

तुला: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन पिता या उच्च अधिकारी से तनाव मिलेगा। कोई जोखिम भरा कार्य न करें, धोखा हो सकता है। सतर्क रहकर काम करें।

वृश्चिक: ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सफल होगा।

मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मीन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। सामाजिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

chat bot
आपका साथी