04 अक्टूबर 2020 का राशिफल: धनु रा​शि वालों के बिजनेस प्लान सफल होंगे, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 04 अक्टूबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज का दिन किन रा​शि के लोगों के लिए लाया है सफलता और समृद्धि।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sun, 04 Oct 2020 05:00 AM (IST) Updated:Sun, 04 Oct 2020 03:42 PM (IST)
04 अक्टूबर 2020 का राशिफल: धनु रा​शि वालों के बिजनेस प्लान सफल होंगे, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी
धनु रा​शि वालों के बिजनेस प्लान सफल होंगे।

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, अधिक आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

विशेष: वक्री मंगल मीन राशि में।

आज की भद्रा: रात्रि के 08:46 बजे से 05 अक्टूबर को प्रात: 10:03 बजे तक।

राशिफल

मेष: पारिवरिक दृष्टि से व्यस्त रहेंगे। रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

वृष: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। पारिवारिक कार्य में सफलता मिलेगी। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई-बहन से तनाव मिल सकता है।

मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। स्थानांतरण, विभागी परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

सिंह: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी, लेकिन सतर्कता से यात्रा करें। सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तुला: शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। आमोद-प्रमोद का अवसर मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: रिश्तों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। लाल वस्तुओं का दान करें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

धनु: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। कुछ नए संबंध बनेंगे।

मकर: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्क होकर यात्रा करें। संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।

कुंभ: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। किसी दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आपसी संबंधों में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

chat bot
आपका साथी