Horoscope 2020 मीन राशि: सफलताओं से भरा रहेगा नववर्ष, आय में वृद्धि से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी

Horoscope 2020 नववर्ष 2020 के आगमन के साथ हर कोई जानना चाहता है कि इस साल उसकी किस्मत में क्या है? आइए ज्योतिषाचार्य पं राजीव शर्मा से जानते हैं मीन का वार्षिक राशिफल।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 19 Dec 2019 05:00 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jan 2020 11:23 AM (IST)
Horoscope 2020 मीन राशि: सफलताओं से भरा रहेगा नववर्ष, आय में वृद्धि से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी
Horoscope 2020 मीन राशि: सफलताओं से भरा रहेगा नववर्ष, आय में वृद्धि से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी

Horoscope 2020 Pisces: नववर्ष का आगमन हो चुका है। हर किसी को नववर्ष का इंतजार बेसब्री से था। पिछला वर्ष कैसा बीता, हम उसे याद करते हुए नए वर्ष को एक नई उम्मीद से देखते हैं। हर कोई जानना चाहता है कि नव वर्ष में उसकी किस्मत के तारे क्या कहते हैं? पिछले साल की तरह ही जीवन चुनौतियों से भरा होगा या जो सफलताएं और खुशियां मिली हैं, वह सिलसिला नए साल में भी चलेगा? नए साल में कार्य योजनाएं सफल होंगी? रिश्ते बेहतर रहेंगे? नौकरी या बिजनेस अच्छा चलेगा? ऐसे कई सवाल मन में आने लगते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि नववर्ष 2020 का वार्षिक राशिफल, जिसमें आपके सवालों के जवाब मिल सकेंगे।

वार्षिक राशिफल 2020

वर्ष 2020 का यह राशिफल पूर्णतः गोचर-ग्रहों पर आधारित है। शास्त्रों में ग्रहों के विभिन्न राशिगत एवं भावगत गोचर के आधार पर जो फल कहे गए हैं, उनका इस राशिफल को तैयार करने में अनुसरण किया गया है। व्यक्ति विशेष के लिए घटित घटनाएं गोचरगत ग्रहों के फलों के अलावा अन्य तथ्यों से भी प्रभावित होते हैं।

इन तथ्यों में प्रमुख है:- उनकी विद्यमान दशा अंतरदशा, प्रत्यन्तर दशा, वर्ष कुंडली एवं जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति आदि। अतः प्रस्तुत राशिफल इन सीमाओं को ध्यान में रखते हुए देखा जाना चाहिए। राशिफल ग्रहों की स्थितियों के आधार पर मात्र पूर्वाकलन और मार्गदर्शन है, भविष्यवाणी नहीं है, इसे उसी दृष्टि से देखना चाहिए।

मीन राशि:-(दि,दु,थ,झ,ज्ञ,दे,दो,चा,चि)

मीन राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2020 सफलताओं वाला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से सुधरेगी और बेहतर होगी। बिजनेस के क्षेत्र में लिया गया आपका फैसला आपकी तरक्की का मार्ग खोल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह वर्ष ठीक रहेगा।

मीन राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है, जो नववर्ष के प्रारंभ से 29 मार्च तक स्वराशिस्थ धनु में भ्रमण करेगा। इसके बाद फिर 30 जून से 19 नवंबर तक बृहस्पति स्वराशिस्थ धनु में भ्रमण करेगा। इसकी वजह से आपको बिजनेस के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बृहस्पति आपको आय में भी वृद्धि कराएगा। आप अपने बिजनेस से जुड़े फैसले नववर्ष के प्रारंभ से 29 मार्च और 30 जून से 19 नवंबर के बीच लें तो आपके लिए लाभदायक हो सकता है। इस समय काल में आप बिजनेस से संबंधित अपनी योजनाओं को मू​र्त रूप दे सकते हैं।

8 फरवरी से 21 मार्च तक मीन राशि पर मंगल की दृष्टि रहेगी, इस कारण से आपको कुछ चिंताएं रहेंगी। आप तनाव और क्रोध से दूर रहें। इसके लिए आप योग, ध्यान आदि का अभ्यास करें, तो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा।

उपाय: मीन राशि के जातकों को रत्न शक्ति लॉकेट धारण करना चाहिए। सात मुखी, आठ मुखी या नौ मुखी रूद्राक्ष धारण करना भी लाभदायक होता है। भगवान शिव एवं श्रीहरि विष्णु जी की उपासना करनी चाहिए। केले एवं पीपल के वृक्ष पर नित्य जल चढ़ाएं। चींटियों को चुग्गा एवं कबूतरों को दाना डालना चाहिए।

शुभ रंग: सफेद, मैरून, पीला और गुलाबी।

शुभ अंक: 1, 2, 3 और 9।

शुभ देवता: भगवान शिव, कार्तिकेय और श्रीहरि विष्णु।

शुभ व्रत: गुरुवार एवं एकादशी।

- ज्योतिषाचार्य पं राजीव शर्मा,

बालाजी ज्योतिष संस्थान, बरेली

chat bot
आपका साथी