Holika Dahan 2024 Upay: होलिका दहन में अर्पित करें ये चीजें, वैवाहिक जीवन रहेगा खुशहाल

हर साल होली से एक दिन पहले फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की रात्रि को होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन के लिए एक जगह पर लकड़ियों को एकत्रित किया जाता है और उसकी पूजा कर गोबर के उपलों को अर्पित किया जाता है। इसके बाद होलिका की परिक्रमा लगाई जाती है। अंत में शुभ मुहूर्त देखकर होलिका दहन किया जाता है।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Publish:Sun, 17 Mar 2024 09:57 AM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2024 09:04 AM (IST)
Holika Dahan 2024 Upay: होलिका दहन में अर्पित करें ये चीजें, वैवाहिक जीवन रहेगा खुशहाल
Holika Dahan 2024 Upay: होलिका दहन में अर्पित करें ये चीजें, वैवाहिक जीवन रहेगा खुशहाल

HighLights

  • होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है।
  • इस बार होलिका दहन 24 मार्च को है।
  • होलिका दहन में अर्पित की गई चीजों का शुभ फल प्राप्त होता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Holika Dahan 2024 Upay: रंगों का पर्व होली का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। हर साल होली से एक दिन पहले फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की रात्रि को होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन के लिए एक जगह पर लकड़ियों को एकत्रित किया जाता है और उसकी पूजा कर गोबर के उपलों को अर्पित किया जाता है। इसके बाद होलिका की परिक्रमा लगाई जाती है। अंत में शुभ मुहूर्त देखकर होलिका दहन किया जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन में कुछ चीजों को अर्पित करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाल रहता है और परिवार के लोगों में सदैव प्यार बना रहता है। आइए जानते है कि 24 मार्च को होने वाली होलिका दहन में किन चीजों को अर्पित करना इंसान के लिए फलदायी होगा।

यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2024: कब जलेगी होलिका? जानिए तिथि और पूजा विधि

अर्पित करें ये चीजें

अगर आपकी शादी में कोई बाधा या वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है, तो होलिका दहन के दौरान उसकी की परिक्रमा लगाएं और उसमें हवन सामग्री अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से विवाह के योग बनेंगे और वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इसके अलावा किसी बीमारी में मुक्ति पाने के लिए होलिका दहन में कपूर और हरी इलायची डालें। माना जाता है कि इस इस उपाय को करने से इंसान को बीमारी से मुक्ति मिलती है। होली के समय गेहूं की फसल भी आ जाती है। इसी के कारण अन्न के रूप में इसे भी होलिका में अर्पित किया जाता है। आप चाहे तो 5 गेंहू की बाली बांध कर होलिका की अग्नि में अर्पित करें। ऐसा करने इंसान के जीवन के लिए फलदायी होगा। यदि आप धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो एक सूखा नारियल लें और उसमे चीनी, चावल भर लें। इसको होलिका दहन में अर्पित कर दें। इस उपाय को करने से इंसान पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2024 Upay: होलिका दहन की राख से करें ये उपाय, गृह क्लेश और बीमारी से मिलेगी मुक्ति

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

chat bot
आपका साथी