Ram Navami 2023: इन खूबसूरत संदेशों को भेजकर अपने दोस्तों और प्रियजनों को दें रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Best Happy Ram Navami 2023 Wishes in Hindi धार्मिक मान्यता है कि चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की नवमी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ है। अतः आज रामनवमी है। साथ ही आज चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन यानी महानवमी भी है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Thu, 30 Mar 2023 08:53 AM (IST) Updated:Thu, 30 Mar 2023 09:12 AM (IST)
Ram Navami 2023: इन खूबसूरत संदेशों को भेजकर अपने दोस्तों और प्रियजनों को दें रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ram Navami 2023: इन खूबसूरत संदेशों को भेजकर अपने दोस्तों और प्रियजनों को दें रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Ram Navami 2023 Wishes In Hindi: आज रामनवमी है। यह पर्व हर साल चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की नवमी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ है। साथ ही आज चैत्र नवरात्रि की महानवमी भी है। देशभर में रामनवमी का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह पर झांकियां निकाली जा रही हैं। लोग अपने घर पर भी भक्ति भाव से भगवान राम की पूजा-उपासना कर रहे हैं। साथ ही अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को रामनवमी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इन संदेशों के जरिए आप भी अपने प्रियजनों को रामनवमी की बधाई दे सकते हैं-

1.

जिनके मन में हैं श्री राम

भाग्य में उनके है वैकुण्ठ धाम

श्री रामचरणों में जिसने जीवन वार दिया

संसार में उसका है कल्याण।

Happy Ram Navami 2023

2.

श्रीराम के दरबार में दुनिया बदल जाती है

रहमत से हाथ की लकीर बदल जाती है,

लेता है जो भी दिल से श्री राम का नाम

एक पल में उसकी तकदीर बदल जाती है।

Happy Ram Navami 2023

3.

राम नाम का फल है मीठा,

कोई चख के देख ले!

खुल जाते हैं भाग,

कोई पुकार के देख ले!

Happy Ram Navami 2023

4.

निकली है सज धज के राम जी की सवारी,

लीला है सदा राम जी की न्यारी न्यारी,

राम नाम है सदा सुखदायी सदा हितकारी।

Happy Ram Navami 2023

5.

गुणवान तुम भगवान तुम,

भक्तों को देते हो वरदान तुम,

भगवान तुम हनुमान तुम,

मुश्किल को कर देते आसान तुम।

Happy Ram Navami 2023

6.

मंगल भवन अमंगल हारी,

द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी,

राम सिया राम, सिया राम,

जय जय राम...

Happy Ram Navami 2023

7.

रामजी की निकली सवारी,

रामजी की लीला है न्यारी-न्यारी,

एक तरफ लक्ष्मण एक तरफ सीता

बीच में जगत के पालनहारी।

Happy Ram Navami 2023

8.

क्रोध को जिसने जीता है,

जिनकी भार्या सीता है

जो भरत, शत्रुघन, लक्ष्मण के हैं भ्राता

जिनके चरणों में हैं हनुमान लला,

वो पुरुषोतम राम हैं

ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम को कोटि-कोटि प्रणाम

Happy Ram Navami 2023

9.

राम तो घर-घर में हैं,

राम हर आंगन में हैं

मन से रावण जो निकाले,

राम उसके मन में हैं।

Happy Ram Navami 2023

10.

राम जी की ज्योति से नूर मिला है,

सबके दिलो को सुरूर मिला है,

जो भी गया राम जी के द्वार,

उसे ह मिला है

Happy Ram Navami 2023

chat bot
आपका साथी