Happy Dhanteras 2021: आज धनतेरस पर भेजें अपनों को सुख और सौभाग्य के शुभकामना एवं बधाई संदेश

Happy Dhanteras 2021 धन के देवता कुबेर के पूजन का त्योहार धन तेरस आज कार्तिक मास की त्रयोदशी के दिन मनाया जा रहा है। ऐसे में आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामना के संदेश भेज कर मां लक्ष्मी और धन कुबेर का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं....

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 04:27 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 11:30 AM (IST)
Happy Dhanteras 2021: आज धनतेरस पर भेजें अपनों को सुख और सौभाग्य के शुभकामना एवं बधाई संदेश
Happy Dhanteras 2021: आज धनतेरस पर भेजें अपनों को सुख और सौभाग्य के शुभकामना एवं बधाई संदेश

Happy Dhanteras 2021: धन के देवता कुबेर के पूजन का त्योहार धन तेरस आज कार्तिक मास की त्रयोदशी के दिन मनाया जा रहा है। इस दिन से दीपावली के महापर्व की शुरूआत होती है। दीपावली और धनतेरस का पर्व घर में सुख और सौभाग्य ले कर आता है। इस दिन धनकुबेर के साथ औषधि के देवता धनवंतरी का भी पूजन होता है। जो स्वास्थ्य और आरोग्य प्रदान करते हैं। धनतेरस के दिन खरीददारी करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में जब सभी धनतेरस और दीपावली की खरीददारी और तैयारियों में व्यस्त हों। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामना के संदेश भेज कर मां लक्ष्मी और धन कुबेर से उनके लिए सुख और सैभाग्य की कामना कर सकते हैं...

धनतेरस के शुभकामना संदेश -

1-धन की बरसात हो, खुशियों का आगाज हो,

आपको जीवन का हर सुख प्राप्त हो,

माता लक्ष्मी का आपके घर वास हो

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

2- यह धनतेरस इतना खास हो,

घर आपके लक्ष्मी का वास हो,

दूर ना हो कोई सब आपके पास हो..

शुभ धनतेरस 2021

3- लक्ष्मी आएगी इतनी की सब जगह नाम होगा

दिन रात व्यापार बढ़े, इतना अधिक काम होगा

घर, परिवार, समाज में बनोगे सरताज

धनतेरस की एडवांस में शुभकामनाएं।

4- खूब मीठे-मीठे पकवान खाएं

सेहत में चार चांद लगाएं

लोग तो सिर्फ चांद पर गए हैं

आप उस से भी ऊपर जाएं।

हैप्पी धनतेरस 2021...

6- दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार

परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार

होती रहे सदा आप पर धन की बौछार

ऐसा हो आपका धनतेरस का त्यौहार

7-सोने का रथ चांदनी की पालकी, बैठकर जिसमें है मां लक्ष्मी आई,

देने आपको और आपके पूरे परिवार को धनतेरस की बधाई!

हैप्पी धनतेरस 2021...

8- दीपक की रोशनी, मिठाई मिठाइयों की मिठास,

पटाखों की बौछार, धन धान की बरसात हर दिन

आपके लिए खुशियां लाए धनतेरस का त्यौहार..

9- धनतेरस की हैं सबको बधाई,

सदा रहे घर में लक्ष्मी जी की परछाई।

हैप्पी धनतेरस 2021...

10- धनतेरस का ये प्यारा त्योहार,

जीवन में लाएं खुशियां अपार,

माता लक्ष्मी विराजें आपके द्वार,

सभी कामना करें आपकी स्वीकार।

शुभ धनतेरस 2021...

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

 

chat bot
आपका साथी