Happy Birthday Sunil Shetty: बेहद खर्चीला व दिलेर स्वभाव के हैं सुनील शेट्टी, जानें क्या है इनकी राशि

Happy Birthday Sunil Shetty भारतीय अभिनेत सुनील शेट्टी का 59वां जन्मदिन है। इनका जन्म 11 अगस्त 1961 को मुल्की मंगलोर भारत में हुआ था।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 08:00 AM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 08:00 AM (IST)
Happy Birthday Sunil Shetty: बेहद खर्चीला व दिलेर स्वभाव के हैं सुनील शेट्टी, जानें क्या है इनकी राशि
Happy Birthday Sunil Shetty: बेहद खर्चीला व दिलेर स्वभाव के हैं सुनील शेट्टी, जानें क्या है इनकी राशि

Happy Birthday Sunil Shetty: भारतीय अभिनेत सुनील शेट्टी का 59वां जन्मदिन है। इनका जन्म 11 अगस्त 1961 को मुल्की, मंगलोर, भारत में हुआ था। इनके पिता का नाम विरप्पा शेट्टी है। इनकी पत्नी का नाम माना शेट्टी है। इनकी दो बेट्टियां हैं। इनके नाम अथिया शेट्टी और आहान शेट्टी है। पिछले 25 सालों से भी ज्यादा से इस इंडस्ट्री में सुनील शेट्टी ने 110 से भी ज्यादा फिल्में की हैं। ज्योतिष के अनुसार, जब इनका जन्म हुआ था तब चंद्रमा, आश्लेषा नक्षत्र के तृतीय चरण में चल रहा था। उसके प्रभाव से सुनील मूडी व जिद्दी स्वभाव के हैं। उनकी जन्म राशि कर्क एवम वृश्चिक लग्न की कुंडली बनती हैं। तो चलिए जानते हैं सुनील शेट्टी की कुंडली के मुताबिक इनका सामान्य स्वभाव कैसा है। उससे पहले हम उन सभी लोगों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं जो 11 अगस्त को सुनील शेट्टी के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

ज्योतिषाचार्य दयानंद शास्त्री के अनुसार, सुनील शेट्टी की जन्म कुंडली में सूर्य की स्थिति ऐसी है जिससे दूसरे को सुख मिले। जहां भाग्य स्थान में सूर्य, बुध और चंद्रमा का कर्क राशि में परिभ्रमण उग्र स्वभाव का बनाता है। इनकी कुंडली में चन्द्र के अष्टम भाव में विराजमान है जिससे ऐश्वर्य व भौतिक सुख-सुविधा इन्हें प्राप्त हुई है। लग्न के स्वामी मंगल ने इन्हें खर्चीला व दिलेर स्वभाव का बनाया है। बुध का प्रभाव भी है जिसके कारण सुनील शेट्टी बोलते कम हैं और करते अधिक हैं। तृतीय भावस्थ गुरु भी, शनि के साथ, मकर राशि में आर्थिक सुख व धन-धान्य का सुख देता है। वहीं, शुक्र, मिथुन राशि में होकर अष्टम भाव में होने से सुनील को सर्वसुख देता है। ये धर्म के प्रति बेहद आस्था रखते हैं।

वर्तमान में सुनील शेट्टी की कुण्डली में राहु की महादशा चल रही है। यह 20 जनवरी 2019 से 20 जनवरी 2037 तक प्रभावी है। वहीं, बुध की अंतर्दशा 31 मार्च 2020 से 18 अगस्त 2020 तक प्रभावी है। इसके बाद से केतु की अंतर्दशा शुरू होगी। इस वर्ष सुनील शेट्ट‍ी को राहु एवम शनि की शांति कराना चाहिए। इसकी वजह से आर्थिक पक्ष सुनील शेट्टी को परेशान कर सकता है।

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

chat bot
आपका साथी