Guru Grah Ke Upay: खराब गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए आज करें ये उपाय, होगा लाभ

Guru Grah Ke Upay जागरण अध्यात्म में आज हम आपको गुरु की स्थिति को मजबूत करने के कुछ उपाय बता रहे हैं जिसे गुरुवार के दिन करना चाहिए। ऐसे करने से वर्तमान स्थिति में सुधार या लाभ हो सकता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 12:30 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 02:25 PM (IST)
Guru Grah Ke Upay: खराब गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए आज करें ये उपाय, होगा लाभ
खराब गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए आज करें ये उपाय

 Guru Grah Ke Upay: कुंडली में गुरु की खराब स्थिति होने से व्यक्ति शिक्षा पूरी नहीं कर पाता है। सांस या फेफड़े की बीमारी, गले में दर्द, आंखों में तकलीफ, मकान और मशीनों की खराबी आदि भी इसके खराब स्थिति के कारण ही होता है। जागरण अध्यात्म में आज हम आपको गुरु की स्थिति को मजबूत करने के कुछ उपाय बता रहे हैं, जिसे गुरुवार के दिन करना चाहिए। ऐसे करने से वर्तमान स्थिति में सुधार या लाभ हो सकता है।

गुरु के उपाय

1. गुरुवार के दिन पीली वस्तुओं का दान करना उत्तम होता है।

2. गुरुवार के दिन पानी में हल्दी डालकर स्नान करें।

3. आज के दिन आप अपने माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगा सकते हैं।

4. गुरुवार के दिन पीले वस्त्र, पीले फल, चना, गुड़ तथा चने की दाल दान कर सकते हैं। यह लाभकारी होता है।

5. गुरु को मजबूत करने का सबसे आसान उपाय अपने गुरु और परिवार के बड़े—बुजुर्गों का सम्मान करना है। नित्य गुरु का आशीष लेना भी उत्तम है।

6. आज के दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें।

7. गुरुवार की शाम को एक दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाना चाहिए।

8. गुरुवार के दिन गोमाता की पूजा करें तथा उनको आटे की लोई खिला दें।

9. गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करें और उनके मंत्रों का जाप करें।

10. गुरु को मजबूत करने के लिए आप गुरुवार का व्रत भी रख सकते हैं।

11. अपने आचरण को शुद्ध रखें तथा सदा सत्य बोलें।

12. पीतल की वस्तुओं का प्रयोग करें।

गुरु के शुभ लक्षण: गुरु ग्र​ह के प्रबल होने से व्यक्ति बुद्धिमान, ज्ञानी होता है। लोग उसके विवेक के कायल होते हैं। व्यक्ति मिलनसार और लोकप्रिय होता है। ऐसे व्यक्ति झूठ नहीं बोलते हैं। वह अपने वचन के लिए प्रसिद्ध होते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '

chat bot
आपका साथी