गिरिराज धरण, हम तेरी शरण

पांच दिवसीय ज्योति पर्व के चतुर्थ दिन गोवर्धन पर्व मनाया गया। घरों में पूजन करके गोवर्धन महाराज से सुख-समृद्धि की कामना की गई। सार्वजनिक पूजा समारोह के भी आयोजन शहर भर में किए गए।

By Edited By: Publish:Thu, 15 Nov 2012 01:51 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2012 01:51 PM (IST)
गिरिराज धरण, हम तेरी शरण

आगरा, जागरण संवाददाता। पांच दिवसीय ज्योति पर्व के चतुर्थ दिन गोवर्धन पर्व मनाया गया। घरों में पूजन करके गोवर्धन महाराज से सुख-समृद्धि की कामना की गई। सार्वजनिक पूजा समारोह के भी आयोजन शहर भर में किए गए।

ब्रज संस्कृति से सराबोर इस पर्व पर गोबर से गोवर्धन की प्रतिमाएं बनाई। उसके बाद सभी ने उसकी सात परिक्रमा लगाकर उपासना की। खील, बताशों से भोग लगाया गया। मैं तो गोवर्धन कूं जाऊं मेरे मीत.., श्री गोवर्धन महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज रहो आदि लोक गीत गूंजते रहे। देर रात तक आतिशबाजी की गई।

नगर में गोवर्धन मेलों की संख्या प्रतिवर्ष बढ़ती जा रही है। गोवर्धन की विशाल प्रतिमाएं बना कर उनका पूजन किया गया। अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। गंगे गौरी बाग, बल्केश्वर में विशाल प्रतिमा के साथ गोवर्धन पर्वत उठाते श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई थी। सांसद रामशंकर कठेरिया, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, संघ के प्रांत प्रचारक दिनेश, महानगर संघ चालक श्याम किशोर, डॉ. राम अवतार शर्मा, पार्षद कुंदनिका शर्मा व मधुबाला अग्रवाल आदि ने विशेष रूप से मौजूद रह कर पूजन किया।

गोवर्धन समिति की ओर से डाकखाने वाली गली में दैनिक जागरण के समाचार संपादक आनंद शर्मा ने पूजन करके महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर आशीष शर्मा एडवोकेट, जितेंद्र तिवारी, शीलेश चौहान, मनोज परमार, राहुल, मनोज श्रीवास्तव, गोपाल चौहान, मनीष खंडेलवाल आदि भी मौजूद रहे।

सूर्य नगर स्थित विभव एग्जोटिका अपार्टमेंट में आयोजित गोवर्धन महोत्सव में उत्साह दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने जयघोषों के साथ परिक्रमा लगाई और गोवर्धन महाराज से कल्याण की कामना की। पूजन करने वालों में सीताराम, कुंज बिहारी बंसल, गोपाल मोहन गर्ग, राजेश गर्ग, बीएन सिंह, सुनील अग्रवाल, रमेश मुंजाल, राजीव गुलाटी, शरद अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, बीएस चाहर आदि प्रमुख थे।

प्रतापनगर स्थित बुर्जी वाले मंदिर स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में पूजन किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अनिल शाह ने उत्सव की शुरुआत की। इस मौके पर जगदीश पंडित, बनवारीलाल मित्तल, खेमचंद गोयल, रामदुलारे यादव, सुशील कपूर, किशनलाल क्षेत्रपाल, बिशन भार्गव, आदि शामिल थे।

अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर, व्यापार समिति, धूलियागंज, जयपुर हाउस आवासीय वेलफेयर सोसायटी, सर्राफा बाजार पथवारी बेलनगंज, सीताराम कॉलोनी, बल्केश्वर, श्रीराम चौक, कमलानगर, विजय नगर कॉलोनी के विजय क्लब, फ्रीगंज में आर्य समाज मंदिर के सामने विशाल प्रतिमाएं बना कर पूजन किया गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी