गंगो‍त्री से गंगा सागर तक बनेगी ईको टास्‍क फोर्स

गुरुवार को फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआइ) में राष्‍ट्रीय गंगा स्‍वच्‍छता अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा सफाई मंत्री उमा भारती ने कहा कि गंगो‍त्री से गंगा सागर तक ईको टास्‍क फोर्स बनेगी। जुलाई 2018 तक राष्‍ट्रीय गंगा स्‍वच्‍छता मिशन अभियान का असर दिखेगा।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2015 03:06 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2015 03:10 PM (IST)
गंगो‍त्री से गंगा सागर तक बनेगी ईको टास्‍क फोर्स

देहरादून। गुरुवार को फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआइ) में राष्ट्रीय गंगा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा सफाई मंत्री उमा भारती ने कहा कि गंगोत्री से गंगा सागर तक ईको टास्क फोर्स बनेगी। जुलाई 2018 तक राष्ट्रीय गंगा स्वच्छता मिशन अभियान का असर दिखेगा।

गुरुवार को एफआरआइ के दीक्षांत सभागार में राष्ट्रीय गंगा स्वच्छता मिशन के अंतर्गत अभियान पर चर्चा, कार्ययोजना बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री उमा भारती ने कहा कि वह उत्तराखंड के बांध और विकास के खिलाफ नहीं, बल्कि पर्यावरण व गंगा को बचाने की बात कर रही हैं। अगर गंगा सूख गई तो भारत मैं करोड़ों लोग बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक ईको टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। इसके लिए गंगा से जुड़े राज्यों के मुख्य सचिव और हर जनपद के जिलाधिकारी ईको टास्क फोर्स समिति के सदस्य होंगे। गंगा व अन्य नदियों से सिल्ट निकालना जरूरी हो गया है। इससे आपदा और बाढ़ रोकने में मदद मिलेगी। राज्यों के साथ आपसी सहयोग के जरिये ही गंगा साफ होगी।

इस दौरान केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय खेल मंत्री सरबनन्द सोनवाल, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद नायक व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राज्य के वन मंत्री दिनेश अग्रवाल आदि मौजूद हैं।

chat bot
आपका साथी