सचेत रहने की सलाह देता है आपका 15 मई 2018 का राशिफल

पंडित केए दुबे पद्मेश से जाने अपना 15 मई 2018 का राशिफल।

By Molly SethEdited By: Publish:Mon, 14 May 2018 04:39 PM (IST) Updated:Tue, 15 May 2018 09:11 AM (IST)
सचेत रहने की सलाह देता है आपका 15 मई 2018 का राशिफल
सचेत रहने की सलाह देता है आपका 15 मई 2018 का राशिफल

मेष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा मिलेगी।

वृष: भावुकता बढ़ेगी। मन को नियंत्रण में रखने की आवश्यकता है। सर्दी जुकाम के प्रति सचेत रहें। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: शाही खर्च से बचना होगा। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवन साथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी।

कर्क: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। अज्ञात भय मन में रहेगा। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य रहेगा।

सिंह: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा।

कन्या: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला:  संबंधित अधिकारी अथवा माताश्री से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: अहंकार पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

धनु: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

मकर: आपकी राशि पर केतु और मंगल की युति है जो स्वास्थ्य के लिए उत्तम नहीं है। तनाव कम से कम लें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे।

मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

chat bot
आपका साथी