दांपत्य जीवन मे दिखेगा उतार चढ़ाव, कहता है आपका 11 जुलाई 2018 का राशिफल

पंडित केए दुबे पदमेश बतायेंगे कैसा रहेगा आपका 11 जुलाई 2018 का दिन। जाने आज का हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Publish:Tue, 10 Jul 2018 03:33 PM (IST) Updated:Wed, 11 Jul 2018 07:00 AM (IST)
दांपत्य जीवन मे दिखेगा उतार चढ़ाव, कहता है आपका 11 जुलाई 2018 का राशिफल
दांपत्य जीवन मे दिखेगा उतार चढ़ाव, कहता है आपका 11 जुलाई 2018 का राशिफल

मेष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा।

वृष: रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा भी संभव।

मिथुन: विरोधी परास्त होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निजी संबंंध प्रगाढ़ होंगे।

सिंह: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफलतापूर्वक होगा।

कन्या: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इमली का पेड़ लगाने से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

वृश्चिक: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संबंधों को सुरक्षित रखने के लिए वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु: ससुराल पक्ष से सहयोग रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। आर्थिक योजना को बल मिलेगा।

मकर: अहंकार पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में दरार आ सकती है। जिससे दांपत्य जीवन भी प्रभावित होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

कुंभ: चल या अचल संपत्ति की दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत फलीभूत होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मीन: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी।

chat bot
आपका साथी