10 मई 2018 का राशिफल कहता है परिवार के साथ सुख से बीतेगा आज का दिन

सामान्‍य रूप से आपका 10 मई 2018 का दिन सुख शांति से भरा रहने की संभावना है ऐसा पंडित केए दुबे पदमेश का राशिफल बताता है।

By Molly SethEdited By: Publish:Wed, 09 May 2018 04:29 PM (IST) Updated:Thu, 10 May 2018 10:37 AM (IST)
10 मई 2018 का राशिफल कहता है परिवार के साथ सुख से बीतेगा आज का दिन
10 मई 2018 का राशिफल कहता है परिवार के साथ सुख से बीतेगा आज का दिन

मेष: पारिवारिक समस्या से ग्रस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। नया अनुबन्ध या स्थानांतरण की संभावना है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

कर्क: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है।

सिंह: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। अग्नि दुर्घटना या किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी होने की आशंका है। व्यावसायिक मामलों में सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

तुला:  महिला अधिकारी या रिश्ते से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

धनु: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निजी संबंध मधुर होंगे।

मकर: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। वाणी पर संयम रखें रिश्तों में तनाव आ सकता है।

कुंभ: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। अधीनस्थ कर्मचारी पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है। चल अचल संपत्ति में वृद्धि होगी।

मीन: व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी