सुख और उत्‍साह से पूर्ण रहेगा दिन, कहता है आपका 02 जुलाई 2018 का राशिफल

पंडित केए दुबे पदमेश के अनुसार कैसा रहेगा आपका 02 जुलाई 2018 का दिन, जाने अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Publish:Sat, 30 Jun 2018 04:37 PM (IST) Updated:Mon, 02 Jul 2018 09:04 AM (IST)
सुख और उत्‍साह से पूर्ण रहेगा दिन, कहता है आपका 02 जुलाई 2018 का राशिफल
सुख और उत्‍साह से पूर्ण रहेगा दिन, कहता है आपका 02 जुलाई 2018 का राशिफल

मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

वृष: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता से सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मिथुन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक मामलों में सुखद समाचार मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। संबंधों में निकटता आएगी।

कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कन्या: व्यर्थ की परेशानी और उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। निजी संबंध मधुर होंगे।

तुला: व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में निकटता आएगी।

वृश्चिक: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध मधुर होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

मकर: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। निजी संबंध मधुर होंगे लेकिन शाही खर्च से बचना होगा। कर्ज की स्थिति आ सकती है।

मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

chat bot
आपका साथी