28 सितंबर, 2018 का राशिफल: कन्या राशि वाले आज उठा लें अवसर का लाभ

पंडित जय गोविंद शास्त्री बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 28 सितम्बर 2018 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Publish:Thu, 27 Sep 2018 06:44 PM (IST) Updated:Fri, 28 Sep 2018 09:22 AM (IST)
28 सितंबर, 2018 का राशिफल: कन्या राशि वाले आज उठा लें अवसर का लाभ
28 सितंबर, 2018 का राशिफल: कन्या राशि वाले आज उठा लें अवसर का लाभ

मेष राशि:- पुलिस, इंजीनियरिंग या सेना में किसी भी तरह के विभाग में यदि आप भर्ती होना चाहें तो  यह दिन बेहतरीन है। फॉर्म भरना हो तो भी भरें, समझौते पर हस्ताक्षर करना हो तो भी करें। 

वृषभ राशि:- आज सुबह आप जिस यात्रा का प्लान कर रहे हैं वो फायदेमंद रहेगी। आप चिंता न करें, पैसा बेशक खर्चा होगा, लेकिन परिणाम बहुत अनुकूल निकलेगा। 

मिथुन राशि:- आकस्मिक धन प्राप्ति के योग, यदि आप शेयर में पैसा लगाना चाहें तो बेहतरीन दिन है लेकिन शॉर्ट-टर्म के लिए ही लगाएं। 

कर्क राशि:-  शासन-सत्ता का बेहतरीन उपयोग करें, कार्य-व्यापार की वृद्धि, आकस्मिक धन प्राप्ति के योग आज भी हैं। 

सिंह राशि:- यदि आज आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेंगे तो फिर घाटा होने वाला है। सावधान रहें। रोमांस में ज़्यादा समय न नष्ट करें, क्योंकि शाम को अच्छी डीलिंग होने वाली है। 

कन्या राशि:- वाणी भाव में गुरुता योग यानी जो बोलेंगे आप, लोग सब सुनेंगे। ऑफिस में, घर में, बाहर कहीं भी, जो भी समझाना चाहें बेहतरीन अवसर है। लाभ उठा ले, जिसको जो समझाएंगे समझ जाएगा। 

तुला राशि:- भौतिकता और विलासिता का बोलबाला रहने वाला है आज इसलिए बिल्कुल चिंता न करें दिल खोल कर खर्च करें, अच्छा रहेगा। 

वृश्चिक राशि:- घर से ऑफिस के लिए जल्दी प्रस्थान करें, क्योंकि आपके खिलाफ़ षड्यंत्र हो सकता है। हताश न हों यह एक-दो दिन की बात है सब ठीक हो जाएगा। 

धनु राशि:- आज बच्चों के चमत्कार के कारण आप खुश रहेंगे। बच्चे या तो अच्छे नंबर लाएंगे या कुछ ऐसा कर गुज़रेंगे जिससे आपको लगेगा वाह ! बहुत बढ़िया। 

मकर राशि:- ससुराल पक्ष से मनमुटाव बढ़ने न दें। यह थोड़े दिनों की बातें हैं सब ठीक हो जाएगा। पत्नी को अधिक से अधिक स्नेह दें। 

कुंभ राशि:- सच कहूं तो चाल-चेहरा-चरित्र को बिल्कुल नियंत्रण में रखें नहीं तो आज षड्यंत्र का शिकार होने वाले हैं। कोई रुक नहीं पाएगा, सावधान रहें। 

मीन राशि:- किसी समृद्धशाली व्यक्ति या संस्थान से आपको बेहतरीन सहयोग मिलेगा। योजनाएं गुप्त रखें। कार्य में लगे रहें सफ़लता आपकी प्रतीक्षा में।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो।  धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी