24 जनवरी 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों का शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 24 जनवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Publish:Wed, 23 Jan 2019 04:49 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jan 2019 09:37 AM (IST)
24 जनवरी 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों का शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा
24 जनवरी 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों का शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा

आज का पंचांंग

दिन: माघ मास,  कृष्ण पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : दक्षिण।

आज का राहुकाल : दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : सकट चतुर्थी, गौरी चतुर्थी।

विशेष : श्रीगणेशजी की उत्पत्ति।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, माघ मास, कृष्ण पक्ष पंचमी 18 घंटे 19 मिनट तक तत्पश्चात षष्ठी, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 16 घंटे 25 मिनट तक तत्पश्चात हस्त नक्षत्र, अतिगण्ड योग 14 घंटे 47 मिनट तक तत्पश्चात सुकर्मा योग,  कन्या में चंद्रमा।

राशिफल
मेष राशि: रोग या शत्रु तनाव का कारण होंगे। चल या अचल संपत्ति की दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी। शाही खर्च से बचना होगा।
वृष राशि: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। धर्म या संस्कृति की दिशा में कोई कार्य कर रहे हों तो उसमें सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि: गृह कार्य में कुछ व्यवधान आएंगे। समझौते की नीति आपके लिए हितकर होगी। झगड़े विवाद से से बचें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
कर्क राशि: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा।
सिंह राशि:  आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुका हुआ धन लाभ होगा। धार्मिक या मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
कन्या राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
तुला राशि: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशि: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित हो सकते हैं। भागदौड़ की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।
धनु राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। संबंधों में निकटता आएगी। सांस्कृतिक या मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी हो सकती है।
मकर राशि:  यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
कुंभ राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
मीन राशि: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी