17 जनवरी 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 17 जनवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 04:08 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 10:09 AM (IST)
17 जनवरी 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी
17 जनवरी 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

आज का पंचांंग

17 जनवरी 2019 गुरुवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल : दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल : दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार : पुत्रदा एकादशी।

आज की भद्रा : पूर्वाह्न 11:25 बजे से रात्रि 10:35 बजे तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, पौष मास, शुक्ल पक्ष द्वादशी 20 घंटे 23 मिनट तक तत्पश्चात त्रयोदशी, रोहिणी नक्षत्र 12 घंटे 25 मिनट तक तत्पश्चात मृगशिरा नक्षत्र, ब्रह्मï योग 22 घंटे 09 मिनट तक तत्पश्चात ऐन्द्र योग,  वृष में चंद्रमा 23 घंटे 32 मिनट तक तत्पश्चात मिथुन में।

राशिफल

मेष राशि: कुछ पारिवारिक कुछ व्यावसायिक परेशानी रहेगी लेकिन व्यक्ति विशेष के कारण सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। 

वृष राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की परेशानी और उलझनें रहेंगी।

मिथुन राशि: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कर्क राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

सिंह राशि:  संबंधों में निकटता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कन्या राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

तुला राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गृहउपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

धनु राशि: मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। अन्न का दान आपके लिए हितकारी होगा। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव की आशंका है।

मकर राशि:  आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कुंभ राशि: पारिवारिक कार्य में व्यस्त होंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

मीन राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी