14 जनवरी 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए सूर्य का परिवर्तन सुखद रहेगा

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 14 जनवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 01:45 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jan 2019 10:14 AM (IST)
14 जनवरी 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए सूर्य का परिवर्तन सुखद रहेगा
14 जनवरी 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए सूर्य का परिवर्तन सुखद रहेगा

आज का पंचांंग

दिन: सोमवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज की भद्रा:  मध्याह्न 12:52 बजे तक।

विशेष: सूर्य की मकर संक्रांति (सायं 07:53 बजे से)

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, पौष मास, शुक्ल पक्ष नवमी 24 घंटे 45 मिनट तक तत्पश्चात दशमी, अश्विनी नक्षत्र 13 घंटे 56 मिनट तक तत्पश्चात भरणी नक्षत्र, सिद्धि योग 06 घंटे 52 मिनट तक तत्पश्चात साध्य योग,  मेष में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: सूर्य का परिवर्तन सुखद व उत्साहवर्धक होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

वृष राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक मामलों में सचेत रहें।

मिथुन राशि: आपकी राशि से आठवें सूर्य होगा। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है।

कर्क राशि: स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

सिंह राशि: रोग और विरोधी सक्रिय होंगे। हनुमान जी की उपासना आपके लिए हितकारी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कन्या राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

धनु राशि: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

मकर राशि: आपकी राशि पर सूर्य के आने से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

कुंभ राशि: आपकी राशि से 12वें सूर्य केतु की युति होगा, जिससे दाम्पत्य जीवन के प्रति सचेत रहें। कुछ व्यावसायिक तनाव रहेगा।

मीन राशि: भागदौड़ होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी