12 फरवरी 2019 का राशिफल: मीन राशि वाले गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 12 फरवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Publish:Mon, 11 Feb 2019 03:53 PM (IST) Updated:Tue, 12 Feb 2019 09:44 AM (IST)
12 फरवरी 2019 का राशिफल: मीन राशि वाले गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे
12 फरवरी 2019 का राशिफल: मीन राशि वाले गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे

आज का पंचांंग

दिन: मंगलवार, माघ मास,  शुक्ल पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

आज का राहुकाल : अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : अचला सप्तमी।

आज की भद्रा : दोपहर 03:55 बजे से रात्रि 03:51 बजे तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, माघ मास, शुक्ल पक्ष अष्टमी 15 घंटे 47 मिनट तक तत्पश्चात नवमी, कृतिका नक्षत्र 22 घंटे 27 मिनट तक तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र, ब्रह्म योग 10 घंटे 18 मिनट तक तत्पश्चात ऐन्द्र योग, वृष में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: सूर्य का परिवर्तन शिक्षा के लिए उत्तम होगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

वृष राशि: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि: नौकरी या व्यावसाय में नया अनुबंध प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विरोधी परास्त होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शाही खर्च से बचना चाहिए। आर्थिक मामलों में व्यस्त रहेंगे, लेकिन धन हानि की आशंका है।

सिंह राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा।

कन्या राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।

तुला राशि: सूर्य का परिवर्तन संतान के दायित्व की पूर्ति कराने में सहायक होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मकर राशि: संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। 

कुंभ राशि: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी फिर भी मन खिन्न रहेगा। यात्रा देशाटन की योजना बन सकती है।

मीन राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी