Chandra Grahan 2021 Dos: चंद्र ग्रहण के दिन करें ये काम, होंगे आपको लाभ

Chandra Grahan 2021 Dos 26 मई दिन बुधवार को साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह चंद्र ग्रहण करीब 5 घंटे का होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस समय चंद्रमा पर ग्रहण होता है इसलिए शुभ कार्य करने की मनाही होती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sun, 23 May 2021 08:42 AM (IST) Updated:Wed, 26 May 2021 06:45 AM (IST)
Chandra Grahan 2021 Dos: चंद्र ग्रहण के दिन करें ये काम, होंगे आपको लाभ
Chandra Grahan 2021 Dos: चंद्र ग्रहण के दिन करें ये काम, होंगे आपको लाभ

Chandra Grahan 2021 Dos: 26 मई दिन बुधवार को साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह चंद्र ग्रहण करीब 5 घंटे का होगा। यह करीब सवा दो बजे से प्रारंभ होकर शाम को सवा सात बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस समय चंद्रमा पर ग्रहण होता है, इसलिए शुभ कार्य करने की मनाही होती है। हालांकि चंद्र ग्रहण के समय कुछ कार्य ऐसे हैं, जिनको आपको करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि ये कार्य करने से ग्रहण का प्रभाव व्यक्ति पर नहीं पड़ता है। चंद्र ग्रहण के समय खासतौर से गर्भवती स्त्रियों को अपना ध्यान रखना चाहिए। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले ही शुरु हो जाता है, इस दौरान ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए कुछ चीजों का खास ध्यान रखना होता है। आइए जानते हैं कि ग्रहण का प्रभाव कम करने के लिए आप क्या-क्या कर सकते हैं।

1. ऐसा माना जाता है कि ग्रहण से पहले बने हुए खाने में तुलसी का पत्ता डाल देना चाहिए, ऐसा करने से खाना अशुद्ध नहीं होता। अगर ऐसा नहीं किया जाए तो ग्रहण के बाद पहले से बने हुए खाने को ग्रहण न करें क्योंकि इससे आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है।

2. चंद्र ग्रहण के समय भगवान सत्यनारायण की कथा को सुनना अत्यंत लाभकारी बताया गया है। चंद्र ग्रहण किसी भी महिने की पूर्णिमा पर क्यों न पड़ रहा हो, इस दौरान भगवान सत्यनारायण की कथा लाभकारी होती है।

3. चंद्र ग्रहण के वक्त अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करें। मंत्र जाप पूरी माला का होना चाहिए यानी कम से कम 108 बार।

4. चंद्र ग्रहण के दौरान शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ‘ऊँ नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करें। इससे चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभावों में कमी होती है।

5. चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले से लेकर ग्रहण समाप्त होने तक भोजन नहीं करना चाहिए। बच्चों, बीमारों और बुजुर्गों के लिए खाना तीन घंटे के लिए ही प्रतिबंधित होता है।

6. ग्रहण के वक्त इस्तेमाल किए गए कपड़ों को तुरंत ही साफ पानी से धो देना चाहिए और खुद भी स्नान कर लेना चाहिए।

7. ग्रहण के समय गर्भवती स्त्रियों को एक नारियल हमेशा अपने पास रखना चाहिए और सोने के दौरान भी नारियल उनके पास ही होना चाहिए।

8. चंद्र ग्रहण के दिन घर में या बाहर किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचना चाहिए।

9. ग्रहण के वक्त गाय, पक्षी और जरूरतमंद लोगों को दान देने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी