Chanakya Niti: इन जानवरों से सीखिए सफल जीवन के गुण, पढ़िए चाणक्य नीति

Chanakya Niti आचार्य चाणक्य द्वारा रचित नीतियों को अनेकों युवाओं द्वारा पढ़ा और उनका पालन किया जाता है। इसमें आचार्य चाणक्य ने जीवन में सफलता के कई गुण बताए हैं जिनका पालन करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है।

By Shantanoo MishraEdited By: Publish:Tue, 23 May 2023 04:54 PM (IST) Updated:Tue, 23 May 2023 04:54 PM (IST)
Chanakya Niti: इन जानवरों से सीखिए सफल जीवन के गुण, पढ़िए चाणक्य नीति
Chanakya Niti: चाणक्य नीति से जानिए सफलता के कुछ महत्वपूर्ण गुण।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Chanakya Niti: जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व है। वह शिक्षा चाहे हम माता-पिता से प्राप्त करें, गुरु से या प्रकृति से यह सभी हमारे सफल जीवन के लिए कुछ न कुछ सिखाते रहते हैं। ऐसे ही एक महान शिक्षक थे आचार्य चाणक्य जिनकी गणना आज भी विश्व के श्रेष्ठतम विद्वानों में की जाती है। उनके द्वारा रचित चाणक्य नीति वर्तमान समय में लाखों युवाओं का मार्गदर्शन कर रही है।

आचार्य चाणक्य की नीतियों में धर्म, अर्थ और कर्म के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण गुणों के विषय में भी बताया गया है। साथ ही उन्होंने बताया था कि एक व्यक्ति कैसे पशु-पक्षियों से सफलता के गुण जान सकता है। चाणक्य नीति के इस भाग में आज हम बात करेंगे कि व्यक्ति को जीवन में सफलता के लिए किन जानवरों से सीख लेनी चाहिए। आइए जानते हैं-

इन तीन जानवरों से सीखिए सफलता के गुण

सिंह- चाणक्य नीति के अनुसार, शेर हमेशा गंभीर और एकाग्र भाव से अपना शिकार करता है। वह तब तक आलास नहीं करता है, जब तक वह शिकार नहीं कर लेता। यह गुण एक व्यक्ति के अंदर भी होना चाहिए, तभी वह अपने लक्ष्य की ओर एकाग्र रह पाएगा।

गधा- आचार्य चाणक्य ने बताया है कि एक गधा तब बोझ उठाता जब तक वह लक्ष्य तक नहीं पहुंच जाता है। वह कभी धूप या बारिश की परवाह नहीं करता है। यह गुण जिस व्यक्ति में होते हैं, उसे सफल बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

बाज- चाणक्य नीति में बताया गया है कि एक बाज अपने निशाने से कभी नहीं चूकता है, चाहे उसे जितना भी समय क्यों न लग जाए। व्यक्ति यदि बाज की भांति अपना लक्ष्य निर्धारित कर, उसपर बिना आलस्य के काम करे तो उसे अवश्य सफलता प्राप्त होती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

chat bot
आपका साथी