Aaj ka Panchang 29 March 2023: चैत्र दुर्गाष्टमी आज, जानिए शुभ मुहूर्त और शुभ योग का समय

Aaj ka Panchang 29 March 2023 आज चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मां भगवती के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा का विधान है। आइए जानते हैं आज के दिन क्या है राहुकाल की अवधि और पूजा के लिए शुभ समय।

By Shantanoo MishraEdited By: Publish:Wed, 29 Mar 2023 06:00 AM (IST) Updated:Wed, 29 Mar 2023 07:11 AM (IST)
Aaj ka Panchang 29 March 2023: चैत्र दुर्गाष्टमी आज, जानिए शुभ मुहूर्त और शुभ योग का समय
Aaj ka Panchang 29 March 2023: पढ़िए आज का पंचांग।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj ka Panchang 29 March 2023: आज 29 मार्च 2023, बुधवार के दिन चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है और आज के दिन माता महागौरी की उपासना विधि-विधान से की जाती है। पंचांग के अनुसार आज दो अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिसमें पूजा-पाठ करने से साधक को विशेष फल प्राप्त होता है। आइए पंचांग से जानते हैं सूर्योदय का समय, शुभ मुहूर्त और राहुकाल की अवधि।

आज का पंचांग ( Panchang 29 March 2023)

चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि समाप्त- 29 मार्च, बुधवार को रात्रि 09 बजकर 07 पर

चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि प्रारंभ- 29 मार्च, बुधवार को रात्रि 09 बजकर 07 से

आर्द्रा नक्षत्र- रात्रि 08 बजकर 07 मिनट तक

शोभन योग- पूरे दिन

विशेष- चैत्र नवरात्रि माता महागौरी पूजा

माता महागौरी पूजा

चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन माता महागौरी की उपासना की जाती है। इस विशेष दिन को महाअष्टमी या दुर्गाष्टमी के रूप में भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन शुभ मुहूर्त में मां महागौरी की उपासना करने से साधक के सभी दुःख-दर्द दूर हो जाते हैं और उन्हें धन, वैभव और कीर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 42 मिनट से सुबह 05 बजकर 29 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 19 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 36 मिनट से शाम 06 बजकर 59 मिनट तक

अमृत काल- सुबह 09 बजकर 02 मिनट से सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक

रवि योग- रात्रि 08 बजकर 07 मिनट से 30 मार्च 06 बजकर 14 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल- दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से दोपहर 01 बजकर 59 मिनट तक

गुलिक काल- सुबह 10 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट

भद्राकाल- सुबह 06 बजकर 15 मिनट से सुबह 08 बजकर 01 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 15 मिनट से

सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 37 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय- दोपहर 11 बजकर 33 मिनट से

चन्द्रास्त- रात्रि 02 बजकर 16 मिनट पर

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

chat bot
आपका साथी