तुलसी विवाह: खूब झूमे बाराती

रामनगर स्थित इकजोत सत्संग भवन में दिव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान रविवार को तुलसी विवाह करवाया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाकर इस रस्म को पूरा करवाया।

By Edited By: Publish:Mon, 26 Nov 2012 12:03 PM (IST) Updated:Mon, 26 Nov 2012 12:03 PM (IST)
तुलसी विवाह: खूब झूमे बाराती

धर्मशाला। रामनगर स्थित इकजोत सत्संग भवन में दिव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान रविवार को तुलसी विवाह करवाया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाकर इस रस्म को पूरा करवाया।

श्री गोपाल जी शास्त्री मौजूदगी में भगवान सालीग्राम और तुलसी का विवाह हुआ। इसमें भगवान सालीग्राम को दूल्हे के रूप में तैयार किया गया। इसके बाद उनकी बारात तुलसी के घर ले जाई गई। इस दौरान बाराती गीत-संगीत के साथ खूब झूमे। घर पहुंचने पर दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे और बारातियों का स्वागत किया। बाद में भगवान सालीग्राम और तुलसी का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ करवाया गया। विवाह के बाद धाम का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर कथावाचक गोपाल जी शास्त्री ने उपस्थित जनों को भगवान सालिग्राम और तुलसी के विवाह के बारे में विस्तार से बताया।

योल- पंच भीष्म मेले के प्रथम दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने तुलसी माता की पूजा-अर्चना की। वहीं श्रीचामुंडा नंदीकेश्वर धाम में भी पंच भीष्म के पहले मेले के दौरान रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। स्थानीय महिलाओं ने शनिवार को पंच भीष्म मेले के शुभारंभ पर तुलसी माता के पौधे पर लाल चुनरी उढ़ा कर दीप जलाकर पूजा की। इस मौके पर भैरवी मंदिर में भी महिलाओं ने दीपक, आवंला व गन्ने का पौधा चढ़ाकर अपने सुहाग की रक्षा की कामना की।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी