भागवत कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा

सेक्टर 36 में विशाल भागवत कथा शुभारंभ के पूर्व 51 कलश की यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में पुरूष भी शामिल हुए।

By Edited By: Publish:Wed, 06 Jun 2012 10:54 AM (IST) Updated:Wed, 06 Jun 2012 10:54 AM (IST)
भागवत कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर 36 में विशाल भागवत कथा शुभारंभ के पूर्व 51 कलश की यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में पुरूष भी शामिल हुए। यात्रा सेक्टर के विभिन्न रास्तों से होकर कथा स्थल पर आकर समाप्त हुई। शाम छह बजे प्रसिद्ध कथा वाचक योगेंद्र जी महाराज ने भक्तों को कथा सुनाई। कथा के बाद भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर बलराज हूण, पुष्पेंद्र पंडित, गजेंद्र, मनोज, आरके तिवारी, विरेंद्र विधूड़ी, एसपी यादव, रामानंद भाटी, गजराज सिंह आदि उपस्थित थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी