राम जन्म देख भाव विभोर हुए दर्शक

जिला मुख्यालय से सात किमी दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत गडोरा में रामलीला का मंचन का शुभारंभ हो गया। प्रथम दिवस भगवान राम के जन्म के मंचन को देख दर्शक भाव विभोर हो उठे। इस दौरान आसपास के गांवों से भारी संख्या में लोग पहुंच रहे है।

By Edited By: Publish:Fri, 25 May 2012 01:35 PM (IST) Updated:Fri, 25 May 2012 01:35 PM (IST)
राम जन्म देख भाव विभोर हुए दर्शक

रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय से सात किमी दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत गडोरा में रामलीला का मंचन का शुभारंभ हो गया। प्रथम दिवस भगवान राम के जन्म के मंचन को देख दर्शक भाव विभोर हो उठे। इस दौरान आसपास के गांवों से भारी संख्या में लोग पहुंच रहे है।

धनपुर क्षेत्र के अन्तर्गत गड़ोरा गांव में रामलीला मंचन का शुभारंभ हो गया है। मंचन के प्रथम दिवस पर भगवान राम जन्म का दृश्य देखकर लोग भाव विभोर हो उठे इसके साथ ही श्वेत-श्याम वर्ण के राम, लखन, भरत व शत्रुघन का जन्म, गुरु विश्वामित्र के साथ जाते वक्त रास्ते में ताडि़का राक्षसी का उन्हें तंग करना तथा भगवान का गुरु की अनुमति लेकर राक्षसी का वध करने की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान रामलीला मंचन देखने के लिए दूर-दराज के गांवों से भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुशीला बिष्ट, संतोष, यशवंत, वसुदेव सिंह, नागेन्द्र बिष्ट, भगत रावत, प्रधान विनीता देवी, जिंपस ममता कुंवर, कमली देवी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी